Skip to content
May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • शासन की समय-सीमा बेअसर, आंगनवाड़ी भर्ती पर सवाल…
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

शासन की समय-सीमा बेअसर, आंगनवाड़ी भर्ती पर सवाल…

VIKAS KUMAR DUBEY December 15, 2025
FB_IMG_1765788499189

दलाल सक्रिय, टॉप 1 से 3 मेरिट अभ्यर्थियों से संपर्क

डीपीओ की भूमिका संदिग्ध, जवाब देने में नानुकुर…

 

सिंगरौली जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। गौरतलब हो कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, भोपाल द्वारा 19 जून 2025 को जारी विज्ञापन के तहत जिले में 18 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 200 आंगनवाड़ी सहायिका पदों की भर्ती की जानी थी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद 4 सितंबर 2025 को अंतरिम सूची जारी की गई, लेकिन आज तक न तो दावा-आपत्ति की सुनवाई के लिए शुभ मुहुर्त नही बन पा रहा है। जिससे न ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो सकी है। इसी बीच भर्ती प्रक्रिया में दलालों की सक्रियता को लेकर चौंकाने वाले आरोप सामने आ रहे हैं। सूत्रों और अभ्यर्थियों के अनुसार भर्ती से जुड़े कथित दलाल सीधे मेरिट सूची में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले अभ्यर्थियों से संपर्क कर रहे हैं। आरोप है कि उनसे नियुक्ति पक्की कराने का भरोसा दिलाया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि दलालों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि उनकी ऊपर तक पकड़ है और जिला स्तर पर बिना उनकी सहमति के कोई नियुक्ति नहीं होगी। सबसे गंभीर बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों के नाम मेरिट में सबसे ऊपर हैं, उन्हीं से संपर्क किया जा रहा है, जिससे यह आशंका और गहराती है कि अंतरिम सूची और आपत्ति प्रक्रिया की जानकारी अंदर से लीक हो रही है। इस पूरे मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपीओ की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जब इस विषय पर उनसे जवाब लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने या तो स्पष्ट जवाब देने से बचने की कोशिश की या फिर मामले को टालने वाला रवैया अपनाया। दावा-आपत्ति की सुनवाई में हो रही असामान्य देरी, समय-सीमा के बावजूद बैठक न बुलाना और अब दलालों की सक्रियता इन सभी बिंदुओं ने डीपीओ की भूमिका को संदिग्ध बना दिया है। फिलहाल अब सवाल यह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कब इस मामले में संज्ञान लेंगे और क्या सिंगरौली की आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया को दलाल-मुक्त और पारदर्शी बनाया जा सकेगा या नहीं।

अभ्यर्थी दफ्तरों का लगा रहे चक्कर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए ऑनलाईन आवेदन देने एवं अनन्तिम सूची जारी होने के बाद 7 दिवस के अंदर दावा आपत्ति की सुनवाई कर दो दिवस के अंदर नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश संचालनालय आईसीडीएस भोपाल से निर्देश था, किं तु जिले के आईसीडीएस डीपीओ उक्त भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर नही दिख रहे हैं। हालांकि उनके पास एक नही अनेको बहाने हैं। कभी सीईओ का तबादला, तो कभी अधिकारियों से दावा आपत्ति के लिए तिथि तय न होना इस तरह की बाते दफ्तर के साथ-साथ अभ्यर्थियों से करते रहते हैं। भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में टालमटोल जहां लोगों के समझ से परे है। वहीं तरह-तरह के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। कई अभ्यर्थी परेशान होकर सरकार के सिस्टम को ही कोसते हुये कहना शुरू कर दिये हैं कि फिजुल का डीपीओ दफ्तर का चक्कर लगवाने को मजबूर कर रहे हैं।

7 दिवस के भीतर दावा-आपत्ति की सुनवाई की जानी थी

शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि अंतरिम सूची जारी होने के 7 दिवस के भीतर दावा-आपत्ति की सुनवाई और 2 दिवस में नियुक्ति आदेश जारी किए जाएं। लेकिन सिंगरौली में महीनों से यह प्रक्रिया ठप पड़ी है। इसी देरी को दलालों के लिए मौका बताया जा रहा है, जिससे वे अभ्यर्थियों को भ्रमित कर रहे हैं। भर्ती में हो रही इस गड़बड़ी का सीधा असर आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन पर भी पड़ रहा है। जिले के कई केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के पद खाली होने से पोषण आहार वितरण, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की निगरानी और बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा जैसी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दलालों पर सख्त कार्रवाई हो और जिला कार्यक्रम अधिकारी की भूमिका की भी उच्च स्तर पर समीक्षा की जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अभ्यर्थियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय, संभागीय कार्यालय और राज्य स्तर तक शिकायत करने की तैयारी की जा रही है।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पिपरा झांपी पंचायत बनी सरकारी धन की लूट का अड्डा, 50 हजार का टेंट सिर्फ कागजों में
Next: प्रयागराज में कानून पर हमला: छोटे भाई की गिरफ्तारी से बौखलाया बड़ा भाई, दारोगा का सिर फोड़ा, दीवान गंभीर रूप से घायल

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.