Skip to content
May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • भास्कर मिश्रा को 1 लाख के मुचलके व शर्तों के साथ मिली जमानत
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

भास्कर मिश्रा को 1 लाख के मुचलके व शर्तों के साथ मिली जमानत

VIKAS KUMAR DUBEY October 7, 2025
IMG-20251007-WA0152

भास्कर मिश्रा को 1 लाख के मुचलके व शर्तों के साथ मिली जमानत

शिकायतकर्ता विधायक देवसर ने कहा दे दी जाये जमानत

सिंगरौली। एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किये गये कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को सोमवार को जमानत मिल गई। भास्कर को जमानत वैढ़न में विशेष न्यायाधीश एक्ट्रोसिटीज खालिद मोहतरम अहमद के न्यायालय में हुई सुनवाई दौरान दी गई, वह भी बाकायदा एक लाख रुपये के मुचलके और कुछ शर्तों के साथ। दरअसल, इस मामले में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम के द्वारा कोतवाली वैढ़न में भास्कर मिश्रा पर आरोप लगाया गया था कि उन पर जातिगत टिप्पणी की गई है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने 25 सितंबर को भास्कर के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, सोमवार को विशेष न्यायालय में इस प्रकरण पर सुनवाई दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई। सुनवाई के दौरान भास्कर मिश्रा जेल से ऑनलाइन जुड़े थे। ये सुनवाई करीब 45 मिनट तक चली और जमानत की प्रक्रिया शाम तक में पूर्ण हुई। सुनवाई में किसने क्या कहा? इस मामले की सुनवाई के संबंध में प्रभारी डीपीओ ने बताया कि न्यायालय ने फरियादी (विधायक देवसर) से पूछा तो उन्होंने कहा कि भास्कर मिश्रा मेरे छोटे भाई हैं और मेरा उनसे कोई राजनीतिक द्वेष भी नहीं है। अमर्यादित व जातिगत बातों से कानून का उल्लंघन न होने पाये, यही मेरी मंशा थी। इन्हें सजा दिलाने की कोई मंशा नहीं थी, इसलिए अगर न्यायालय इन्हें जमानत देता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, भास्कर ने अपना पक्ष रखते हुए कहाकि उन्होंने देवसर विधायक के लिए जो बाते कहीं थीं, वह जनता का दर्द था न कि राजेन्द्र मेश्राम के लिए। इस पर व्यायालय की ओर से कहा गया कि चूंकि देवसर विधानसभा की सीट एससी/एसटी कोटे के लिए रिजर्व है, तो ऐसे में सभी जानते हैं कि वहां का विधायक एससी-एसटी वर्ग से है, इसलिए उक्त सीट के विधायक के संबंध में कोई अमर्यादित टिप्पणी करना भी उनकी जाति की ओर इंगित करता है। इसलिए यहां कानून का उल्लंघन माना जायेगा।

 

प्रभारी डीपीओ संजीव कुमार सिंह ने इस प्रकरण के संबंध में बताया है कि वैढ़न कोतवाली पुलिस ने 25 सितंबर को भास्कर के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था और पुलिस ने न्यायालय को गिरफ्तारी की वजह आरोपी के पूर्व आपराधिक प्रकरणों पर भी संज्ञान लेना बताया था। इस एक्ट में पीड़ित को न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखने का प्रावधान है, जिसके लिये नोटिस की तामीली पीड़ित के द्वारा की जाती है, लेकिन विधायक की अनुपलब्धता के कारण नोटिस की तामीली में देरी हुई और बीच में पड़े अवकाशों में कोर्ट भी बंद रहा। फिर अब जब विधायक देवसर के द्वारा नोटिस की तामीली की गई, तब विशेष न्यायालय में इस प्रकरण की सुनवाई सोमवार को हुई।

 

इन शर्तों पर दी जमानत

 

प्रभारी डीपीओ ने बताया कि मामले में अपराध सिद्ध होने पर भास्कर ने न्यायालय के समक्ष अपने अपराध को स्वीकारा। फिर से ऐसी पुनरावृत्ति न करने और कानून का उल्लंघन न करने का भरोसा भी अदालत को दिया। जिस पर न्यायालय ने भी उन्हें हिदायत दी कि आप राजनीति मंच पर अपनी बातें रखें, लेकिन भाषा का प्रयोग मर्यादित तथा कानून के दायरे में करें। इन शर्तों के आधार पर एक लाख रुपये के मुचलके पर ये जमानत दी जा रही है। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद भास्कर मिश्रा के समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और नारेबाजी करते हुए शहर में जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी तथा भास्कर मिश्रा के समर्थक शामिल थे।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी हैंडपंप पर दबंगों ने किया कब्जा, हुआ खूनी संघर्ष, कई घायल , मामला दर्ज
Next: संघ के शताब्दी वर्ष पर महिलाओं के सशक्तिकरण का महाआयोजन

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.