Skip to content
May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा सीआईआई-एक्ज़िम बैंक बिज़नेस एक्सीलेंस असेसमेंट यात्रा का किया गया शुभारंभ
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा सीआईआई-एक्ज़िम बैंक बिज़नेस एक्सीलेंस असेसमेंट यात्रा का किया गया शुभारंभ

VIKAS KUMAR DUBEY September 24, 2025
IMG-20250924-WA0163

एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा सीआईआई-एक्ज़िम बैंक बिज़नेस एक्सीलेंस असेसमेंट यात्रा का किया गया शुभारंभ

राष्ट्र का विशालतम विद्युत सयंत्र एनटीपीसी विंध्याचल ने दिनांक 23 सितम्बर 2025 को परियोजना के मैत्री सभागार में सीआईआई-एक्ज़िम बैंक बिज़नेस एक्सीलेंस असेसमेंट के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के साथ उत्कृष्टता की दिशा में अपनी नई यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) संजीब कुमार साहा ने नेतृत्व किया। कार्यक्रम में ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), देबव्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) तथा राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

असेसमेंट टीम का नेतृत्व कौशिक मर्चेंट ने किया, जिनके साथ आसेसर श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप कुलकर्णी, श्रीमती प्रिया नायर, डॉ. अमित शिंदे और कुंजन सिंह शामिल रहे। सभी आसेसरों को पारंपरिक शॉल और ‘श्रीफल’ भेंट कर स्वागत किया गया। परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) संजीब कुमार साहा ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि “एक्सीलेंस कोई गंतव्य नहीं, बल्कि एक सतत यात्रा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि असेसमेंट प्रक्रिया से प्राप्त सुझाव विंध्याचल की परिचालन और प्रबंधकीय क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।

 

कार्यक्रम में एनटीपीसी विंध्याचल की कॉर्पोरेट फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसके बाद राम सेवक जायसवाल, उप महाप्रबंधक (ईईएमजी) ने भारत के उभरते ऊर्जा क्षेत्र, एनटीपीसी की उपलब्धियों और विंध्याचल की नवीन ओ एंड एम पद्धतियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। इसमें विशेष रूप से विंध्याचल की कार्बन-टू-मेथनॉल परियोजना रेखांकित किया गया, जिसे सतत ऊर्जा समाधान की दिशा में अग्रणी पहल के रूप में सराहा गया। इस हरित नवाचार पर बनी एक संक्षिप्त फिल्म ने दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी।

 

मानव संसाधन प्रबंधन की मजबूती को दर्शाते हुए श्रीमती कमना शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा कर्मचारी कल्याण, कौशल विकास और नेतृत्व प्रशिक्षण पहलों पर प्रस्तुति दिया गया। साथ ही, एनटीपीसी की प्रमुख सीएसआर पहल बालिका सशक्तिकरण अभियान पर एक आकर्षक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसने सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक उत्थान के प्रति विंध्याचल की प्रतिबद्धता को उजागर किया। समापन भाषण में लीड आसेसर कौशिक मर्चेंट ने एनटीपीसी विंध्याचल के कर्मचारियों की निष्ठा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्टता की राह नवाचार और निरंतरता पर आधारित एक सतत प्रक्रिया है।

 

कार्यक्रम का समापन देबव्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने विंध्याचल की प्रतिबद्धता को दोहराया कि यह इकाई परिचालन उत्कृष्टता, सतत विकास और हितधारक मूल्य सृजन के नए मानदंड स्थापित करती रहेगी।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजभाषा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत महिला वर्ग हेतु कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
Next: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.