Skip to content
May 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • प्रयागराज में नवंबर में गूंजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई: इस बार शहर के भी 250 जोड़े बनेंगे हमसफर
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज

प्रयागराज में नवंबर में गूंजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई: इस बार शहर के भी 250 जोड़े बनेंगे हमसफर

sadikapavitra October 28, 2025
20251028_231153

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 800 आवेदन प्राप्त, पहली बार शहर क्षेत्र से बड़ी संख्या में जोड़ों की सहभागिता; प्रति जोड़ा अब मिलेगा एक लाख रुपये का लाभ

ब्यूरो रिपोर्ट – 

प्रयागराज। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह –  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत इस बार प्रयागराज शहर में भी विवाह की शहनाई गूंजेगी। नवंबर के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के लिए अब तक 800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 250 आवेदन शहर क्षेत्र के वर-वधुओं के हैं। यह पहली बार है जब शहरी क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में जोड़ों ने इस योजना में भाग लेने की इच्छा जताई है।

20251028 231153

मई माह में आयोजित पिछले सामूहिक विवाह में 513 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे थे, लेकिन उस आयोजन में शहरी क्षेत्र का एक भी जोड़ा शामिल नहीं था। सभी जोड़े गंगापार और यमुनापार क्षेत्रों से आए थे। इस बार आवेदन की स्थिति देखकर प्रशासन और समाज कल्याण विभाग को उम्मीद है कि प्रयागराज शहर में भी सामूहिक विवाह का समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर सरकार अब एक लाख रुपये का खर्च वहन करेगी। पहले यह राशि 51 हजार रुपये थी, जिसे सरकार ने दोगुना कर दिया है। नए प्रावधान के अनुसार, प्रत्येक विवाहिता के खाते में 60 हजार रुपये की धनराशि सीधे स्थानांतरित की जाएगी। वहीं 15 हजार रुपये आयोजन पर और 25 हजार रुपये वर-वधू को दिए जाने वाले घरेलू व आवश्यक सामान की खरीद पर खर्च किए जाएंगे।

प्रशासन ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आयोजन स्थल तय करने की प्रक्रिया भी जारी है।

पिछले आयोजन में जहां ग्रामीण अंचलों से ही जोड़े शामिल हुए थे, वहीं इस बार शहर क्षेत्र के युवाओं और परिवारों में भी इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़े हुए मानदेय और पारदर्शी प्रक्रिया के चलते लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है।

योजना के अंतर्गत गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ कन्याओं का विवाह सामूहिक रूप से कराया जाता है। सरकार की मंशा है कि इस योजना के माध्यम से न केवल आर्थिक बोझ कम हो, बल्कि सामाजिक समरसता और सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को भी बढ़ावा मिले।

प्रयागराज प्रशासन का कहना है कि शहर क्षेत्र से आए आवेदनों की संख्या को देखते हुए इस बार समारोह को बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा जोड़े इस योजना का लाभ उठा सकें।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मेजा में बारिश बनी किसानों की मुसीबत: खेतों में भीगी धान की फसल, बुवाई और भंडारण पर संकट
Next: शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर जल्द निर्णय लें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का राज्य सरकार को निर्देश

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.