Skip to content
May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • तहसील दिवस बना दिखावा, मेजा में 223 फरियादियों की गुहार बेअसर — एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

तहसील दिवस बना दिखावा, मेजा में 223 फरियादियों की गुहार बेअसर — एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं

sadikapavitra February 7, 2026
20260207_205330

Tehsil Day turned into a sham, with the pleas of 223 complainants in Meja in vain – not a single complaint resolved.

डेलौहां में सरकारी जमीन पर कब्जे का खुला खेल, समाधान दिवस पर सिर्फ सुनवाई, कार्रवाई शून्य

संवाददाता आलोपी शंकर शर्मा 

Tehsil Meja Prayagraj मेजा प्रयागराज:- मेजा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जनता के लिए समाधान नहीं बल्कि सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया। इस दौरान कुल 223 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि एक भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। फरियादी घंटों लाइन में खड़े रहे, अपनी पीड़ा सुनाते रहे, मगर उन्हें सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप सिंह और प्रभारी तहसीलदार जमुना प्रसाद वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कर्मचारियों को जांच के निर्देश दिए, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह रही कि किसी भी शिकायत पर तत्काल राहत नहीं मिल सकी। इससे तहसील दिवस की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सबसे गंभीर मामला डेलौहां गांव से सामने आया, जहां राजेश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि गांव के जनार्दन तिवारी, अशोक कुमार, लाल जी और अनिल कुमार उर्फ गुड्डू ने सरकारी भूमि पर खुलेआम कब्जा कर रखा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों ने खलिहान, स्कूल की जमीन, नवीन परती भूमि और यहां तक कि सार्वजनिक रास्ते पर भी अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है और सरकारी संपत्ति पर निजी अधिकार जमाया जा रहा है।

IMG 20251103 WA10622

मामले को गंभीर बताते हुए एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को टीम बनाकर जांच करने और कब्जा हटवाने के निर्देश जरूर दिए, लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। यही कारण है कि फरियादियों में आक्रोश साफ झलकता रहा।

इसी तरह ममोली ग्राम पंचायत से पहुंचे अरुण कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि गलत नाप के चलते उनकी निजी भूमि पर पंचायत भवन खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि यह सीधा अन्याय है और उक्त भवन को ध्वस्त कर किसी अन्य स्थान पर निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें उनकी जमीन वापस मिल सके।

इस दौरान नायब तहसीलदार मेजा नंद लाल, बीडीओ आनंद पांडेय सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी मामलों में स्थलीय जांच कर समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिया, लेकिन बार-बार सिर्फ “जांच होगी” और “देखा जाएगा” जैसे शब्दों से जनता का भरोसा कमजोर होता जा रहा है।

संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़ के बावजूद एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण न होना अब चर्चा का विषय बन गया है। लोग खुले तौर पर कह रहे हैं कि तहसील दिवस न्याय का मंच नहीं बल्कि दिखावे का कार्यक्रम बनकर रह गया है।

जनता का सवाल है—

जब समाधान दिवस पर भी समस्या का समाधान नहीं होगा,

तो फिर फरियादी आखिर जाएं कहां?

अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर वास्तव में कब बुलडोजर चलेगा और गलत नाप के मामलों में पीड़ितों को कब न्याय मिलेगा। नहीं तो तहसील दिवस जनता की नजर में सिर्फ “नुमाइश का मैदान” बनकर रह जाएगा।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूजीसी बिल 2026 के खिलाफ मेजा में भीम सेना का प्रदर्शन, आरक्षण से छेड़छाड़ का लगाया आरोप
Next: कागजों में निर्माण, हकीकत में घोटाला स्कूलों की रकम खा गए अफसर, तीन प्राचार्य सस्पेंड

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.