Skip to content
April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • दहेज लोभियों को अदालत से कड़ी सजा: विवाहिता को जलाकर मारने वाले तीन दोषियों को उम्रकैद
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • देहज
  • प्रयागराज

दहेज लोभियों को अदालत से कड़ी सजा: विवाहिता को जलाकर मारने वाले तीन दोषियों को उम्रकैद

sadikapavitra December 6, 2025
IMG-20251103-WA1062(2)

दहेज के लिए बहू को जलाने वाले तीन दोषियों को उम्रकैद, मरते वक्त दिए बयान ने पलट दी पूरी केस कहानी मेजा थाना क्षेत्र की घटना—पीड़िता के मरने से पहले दिए गए बयान बने सजा की मजबूत आधारशिला; प्रत्येक दोषी पर 25-25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया

संवाददाता – आलोपी शंकर शर्मा 

मेजा प्रयागराज।-  दहेज की लालसा में एक विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डालने के आरोप में प्रयागराज की जिला अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मेजा थाना क्षेत्र के लेहड़ी गांव निवासी निसार, नफीसा और फरहीन को दोषी करार देते हुए अदालत ने प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

अपर विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) प्रभात कुमार यादव ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों पर विस्तृत सुनवाई के बाद यह निर्णय दिया।

घटना के पीछे दहेज की मांग बनी वजह-

अभियोजन के अनुसार, पीड़िता नरगिस की शादी शकील निवासी लेहड़ी ननकू से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका खाना-पीना तक रोक दिया गया।

21 मई 2017 को पीड़िता को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी हालत में इलाज के दौरान उसने अपने बयान में स्पष्ट रूप से बताया कि उसके देवर निसार, जेठानी नफीसा और ननद फरहीन ने मिलकर उसे जलाया।

घरवालों ने बदला बयान, लेकिन पीड़िता का dying statement बना सबूत

यद्यपि पीड़िता के परिजनों ने अदालत में अपने पहले दिए गए बयान बदल दिए और पुलिस को दिए बयान से मुकर गए, लेकिन अभियोजन पक्ष ने मजबूत साक्ष्यों के आधार पर मामला सिद्ध किया।

अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, जो इस मामले के प्रमुख गवाह थे, ने अदालत में धारा 164 के तहत दर्ज पीड़िता के बयान को साबित किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने अंतिम बयान में उन्हीं तीन लोगों को जलाने का जिम्मेदार ठहराया था।

न्यायालय ने दिया कड़ा संदेश-

अदालत ने कहा कि दहेज के लिए एक मासूम जीवन को क्रूरता से खत्म करना समाज के लिए कलंक है। ऐसे अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाना आवश्यक है ताकि दहेज-प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लग सके।

अदालत ने तीनों दोषियों को आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करते हुए निर्णय सुनाया।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एसडीएम माड़ा के नेतृत्व में अभियान चलाकर घरेलू गैस सिलेन्डरो का दुरउपयोग करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही
Next: Village duty mandatory for teachers in Prayagraj | प्रयागराज में शिक्षकों पर ‘गांव ड्यूटी’ अनिवार्य: महीने में दो दिन घर–घर जाकर पढ़ाई और उपस्थिति की होगी पड़ताल 

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.