Skip to content
August 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण शुरू: सोरांव और फाफामऊ विधानसभा में 14.89 लाख प्रपत्र वितरित, मतदाताओं के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण शुरू: सोरांव और फाफामऊ विधानसभा में 14.89 लाख प्रपत्र वितरित, मतदाताओं के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय

sadikapavitra November 4, 2025
IMG-20251103-WA1062(2)

चार दिसंबर तक सभी मतदाताओं को प्रपत्र वितरण का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन; एसआईआर से जुड़ी शिकायतों और जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी

ब्यूरो रवि शंकर गुप्ता 

सादिका पवित्र – प्रयागराज। – निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का काम तेजी से किया जा रहा है। मंगलवार को सोरांव और फाफामऊ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14 लाख 89 हजार 414 प्रपत्र भेजे गए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में 7 लाख 44 हजार 707 मतदाताओं के सापेक्ष दोगुने प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब चार लाख 10 हजार प्रपत्र मंगलवार शाम तक पहुंचाए जा सके।

G46GDcCW8AA2dl8

निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आयोग की ओर से 27 अक्तूबर को विशेष पुनरीक्षण का निर्देश जारी किया गया था, जिसके तहत 30 अक्तूबर को प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। प्रारंभ में टेंडर प्रक्रिया में विलंब की आशंका के चलते चार नवंबर से कार्य शुरू कर पाना कठिन लग रहा था, लेकिन आयोग से अनुमति लेकर बिना टेंडर सीधे प्रपत्र डाउनलोड कर प्रकाशन की व्यवस्था की गई। सोमवार देर रात सोरांव, फाफामऊ और प्रतापपुर के प्रपत्र निर्वाचन कार्यालय पहुंचे तो तत्काल उनका वितरण प्रारंभ कर दिया गया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को एसआईआर की निगरानी के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। कंट्रोल रूम संगम सभागार के ऊपरी तल पर स्थापित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि चार दिसंबर तक प्रपत्र वितरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है, जिसके बाद मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत संशोधन, विलोपन या नए नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया की जाएगी। जिले में फिलहाल 47 लाख से अधिक मतदाता हैं, और एसआईआर की पूरी प्रक्रिया का कार्यक्रम पूर्व में ही जारी किया जा चुका है। आयोग के निर्देशानुसार 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

मतदाता अपनी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर – 1950

टेलीफोन नंबर – 0532-2644024

यहां मतदाता यह भी पता कर सकते हैं कि बीएलओ ने उनसे संपर्क किया या नहीं, उन्हें कौन से दस्तावेज देने हैं, या मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज करानी है तो कैसे करें। निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक मतदाता का नाम सही और अद्यतन सूची में शामिल हो सके।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रयागराज में अपर नगर आयुक्त को हटाने की मांग तेज़: युवा अधिवक्ता संघ ने लगाया नियमों के उल्लंघन और लापरवाही का आरोप
Next: छह महीने बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र! प्रयागराज में चयनित स्टाफ नर्सों का आयोग पर जोरदार प्रदर्शन — बोलीं, नौकरियाँ छोड़ दीं, अब भविष्य अंधकार में

ख़बरें और भी

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.