Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • प्रयागराज माघ मेले में लगातार दूसरे दिन भीषण अग्निकांड, 24 घंटे में दो बड़ी घटनाएं; 17 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

प्रयागराज माघ मेले में लगातार दूसरे दिन भीषण अग्निकांड, 24 घंटे में दो बड़ी घटनाएं; 17 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख

sadikapavitra January 14, 2026
20260114_195748

माघ मेले में लगातार दूसरे दिन भीषण अग्निकांड सेक्टर-5 के नारायण शुक्ला धाम और सेक्टर-4 के ब्रह्माश्रम शिविर में लगी आग, 5 किमी दूर तक दिखीं लपटें; कल्पवासी सुरक्षित, एक झुलसा

ब्यूरो रिपोर्ट 

Magh Mela Prayagraj 2026 – प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान आग की घटनाओं ने प्रशासन और श्रद्धालुओं दोनों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर मेला क्षेत्र में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। मंगलवार शाम सेक्टर-5 स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर में भीषण आग लग गई, जबकि बुधवार को सेक्टर-4 के ब्रह्माश्रम शिविर में आग भड़क उठी। दोनों ही घटनाओं में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मंगलवार शाम अचानक नारायण शुक्ला धाम शिविर से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें और धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से साफ नजर आ रहा था। शिविर में मौजूद करीब 50 से अधिक कल्पवासी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। धुएं से दम घुटने की स्थिति बन गई। इस हादसे में 15 टेंट और आसपास की 20 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि एक कल्पवासी के झुलसने की सूचना है।

IMG 20251103 WA10622

सूचना मिलते ही पुलिस और संतों ने मोर्चा संभाला और बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग रुक-रुककर भड़क रही थी, जिससे दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। यह शिविर लल्लू एंड संस और लल्लू ब्रदर्स द्वारा लगाया गया था, जो एक ही परिवार की कंपनियां हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी संत सतुआ बाबा भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी कल्पवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसी बीच, बुधवार को माघ मेला क्षेत्र में एक और अग्निकांड हो गया। सेक्टर-4 स्थित संगम लोअर मार्ग के पास ब्रह्माश्रम शिविर में शाम के समय आग लग गई। इस घटना में दो टेंट पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की लपटें यहां भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दीं, जिससे पूरे मेला क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह जलता हुआ दीया सामने आई है। फूस और कपड़े से बने टेंट होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

लगातार हो रही आग की घटनाओं ने माघ मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब शिविरों में बिजली, दीये और अग्नि सुरक्षा इंतजामों की दोबारा जांच कराने की तैयारी में जुट गया है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंगरौली में महिला से कथित धोखाधड़ी का मामला, 4 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप
Next: प्रयागराज एकादशी–संक्रांति का महासंयोग! संगम पर आस्था का जनसैलाब, 9.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

ख़बरें और भी

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.