Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • क्राइम / दुर्घटना
  • पेंशन की लालच में प्रेमिका ने बूढ़े प्रेमी को उतारा मौत के घाट
  • क्राइम / दुर्घटना

पेंशन की लालच में प्रेमिका ने बूढ़े प्रेमी को उतारा मौत के घाट

sadikapavitra October 12, 2024

पुलिस ने हत्या की पहेली सुलझाई तो…WhatsApp Image 2024 10 11 at 7.46.38 PM 1 1024x576 1

निवाड़ी। मध्य प्रदेश की निवाड़ी पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। वृद्ध की हत्या करने वाला आरोपी और कोई नहीं बल्कि उसकी ही प्रेमिका और उसका प्रेमी निकला। जब पुलिस ने हत्या की पहेली सुलझाई तो एक प्रेमिका और दो प्रेमियों के बीच का प्यार बूढ़े प्रेमी की हत्या की वजह बनकर सामने आई।

पूरा मामला

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने बताया कि, 7 अक्टूबर को वनगाय हाईवे के पास एक अधजला शव मिला था। पुलिस ने मौके पर पाया की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की दृष्टि से शव को जलाया है। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान घनश्याम कुशवाहा निवासी ग्राम पलरा थाना उल्दन जिला झांसी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

पुलिस को मृतक की जेब से एक जला हुआ मोबाइल एवं आधार कार्ड मिला। घटना स्थल पर टेक्निकल टीम की मदद से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों को घनश्याम और उसके मोबाइल की पहचान कराई। जब पुलिस ने मृतक के निवास मऊरानीपुर से लेकर झांसी शहर एवं हाईवे पर लगे करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पुलिस को सफलता मिली।

झांसी शहर के एक सीसीटीवी में मृतक घनश्याम की मोटर साइकिल पर साथ एक महिला और एक पुरुष बैठे दिखाई दिए। टेक्नीकल टीम की मदद से दोनों की पहचान कर झांसी एवं आगरा पुलिस टीम भेज कर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें उन्होंने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते घनश्याम की हत्या करना कबूल किया।

बताया जा रहा है कि, आरोपी सोनिया ने पहले वृद्ध घनश्याम को अपने प्रेम जाल में फंसाया। मृतक रेलवे से रिटायर्ड हुआ था और उसे अच्छी खासी पेंशन आती थी। इसी लालच में सोनिया ने उसे अपने जाल में फंसाया। घनश्याम सोनिया को बोलता था, उसके साथ रहने के लिए और उधर आरोपी रोहित सोनिया पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाता था। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में महिला आरोपी सोनिया के पूर्व प्रेमी आरोपी रोहित चौधरी ने शडयंत्र कर मृतक घनश्याम कुशवाहा को बाइक से लेकर सुनसान जगह की तलाश करते हुए झांसी तरफ आए।

चकरपुर चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे सुनसान जगह देख कर बनगाय हार के कच्चे रास्ते में ले गए और बाइक रूकवा कर मृतक घनश्याम कुशवाहा के सिर में लोहे का सरिया मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद घनश्याम की पहचान छुपाने के लिए उसके शरीर पर तेल डाल कर आग लगा दी। जिससे मृतक का चहरा एवं शरीर पूरी तरह से झुलस गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक की बाइक, कागजात, आरोपी रोहित के पास खून लगे कपड़े, घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया, घटना स्थल से केमिकल की बोतल एवं माचिस जब्त की है।

ये भी पढ़ें बाहुबली नेता राजा भैया की पत्नी की जमीन जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बाहुबली नेता राजा भैया की पत्नी की जमीन जब्त, जानें क्या है पूरा मामला
Next: दशहरा से पहले बदमाशों ने जला दिया 40 फीट रावण का पुतला

ख़बरें और भी

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

sadikapavitra July 12, 2026 0
file_0000000083d4720685e84b6e7477c1ba
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

तीन साल बाद भी अधूरी पड़ी लाखों की पेयजल परियोजना, पांच हजार ग्रामीण शुद्ध पानी को तरसे

sadikapavitra July 11, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.