Skip to content
May 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • मेजा रोड पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े ठगी, बर्तन दुकानदार से 26,800 की चपत मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

मेजा रोड पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े ठगी, बर्तन दुकानदार से 26,800 की चपत मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

sadikapavitra December 28, 2025
20251228_200140

A daylight robbery took place near the Meja Road police station. Bike-borne miscreants fled after defrauding a utensils shopkeeper of Rs 26,800.

मेजा रोड बाजार में ऑनलाइन भुगतान के बहाने वारदात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस; व्यापारियों में दहशत

संवाददाता आलोपी शंकर शर्मा 

Meja Prayagraj मेजा प्रयागराज।- जनपद के मेजा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिस चौकी के नजदीक भी दिनदहाड़े ठगी की वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। मेजा रोड बाजार में शुक्रवार शाम एक बर्तन दुकानदार को झांसे में लेकर बाइक सवार दो युवक 26,800 रुपये मूल्य के बर्तन लेकर फरार हो गए। घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर होने के कारण स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मेजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रामदास पटेल मेजा रोड बाजार के कोहडार मार्ग पर वर्षों से बर्तन की दुकान चला रहे हैं। शुक्रवार की शाम दो युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे और बर्तन खरीदने की इच्छा जताई। दोनों ने काफी देर तक बर्तनों को देखा, परखा और मोलभाव किया, जिससे दुकानदार को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।

मोलभाव तय होने के बाद युवकों ने 26,800 रुपये के बर्तन पैक करवा लिए। इसके बाद उन्होंने दुकानदार से ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही और उसे बातों में उलझाए रखा। इसी बीच, मौका पाकर दोनों युवक बर्तनों का गट्ठर उठाकर अपनी बाइक से तेजी से फरार हो गए। दुकानदार जब तक स्थिति को समझ पाता, तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मेजा रोड बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित दुकानदार रामदास पटेल ने तुरंत मेजा रोड पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मेजा रोड चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पांडे ने बताया कि बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर देर रात मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच तेजी से की जा रही है।

IMG 20251103 WA10622

दिनदहाड़े हुई इस ठगी की घटना से बाजार के व्यापारी खासे नाराज हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के पास ही इस तरह की वारदात हो रही है, तो बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मांडा में दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला: पति समेत तीन पर एफआईआर, जांच शुरू
Next: मेजा–हंडिया पांटून पुल बना मज़ाक: जान हथेली पर रखकर गंगा पार करने को मजबूर लोग

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.