Skip to content
May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • मेजा में आमने-सामने बाइक भिड़ंत, समाजसेवी के भाई सहित दो घायल
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

मेजा में आमने-सामने बाइक भिड़ंत, समाजसेवी के भाई सहित दो घायल

sadikapavitra December 17, 2025
IMG-20251103-WA1062(2)

Two people, including a social worker’s brother, were injured in a head-on collision between two bikes in Meja.

मेजा-कोरावं मार्ग पर हादसा, नशे में धुत बाइक सवार की टक्कर से मची अफरा-तफरी, दोनों घायल खतरे से बाहर

संवाददाता आलोपी शंकर शर्मा 

Meja Prayagraj मेजा प्रयागराज।-  मेजा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेजा-कोरावं मार्ग पर बोलन के पास आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी अजयकांत ओझा के छोटे भाई विष्णुकांत ओझा भी शामिल हैं। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरहा गांव निवासी विष्णुकांत ओझा अपनी बाइक से मेजा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दूसरा बाइक सवार शराब के नशे में धुत था और संतुलन खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर ने चिकित्सकीय टीम के साथ तत्काल उपचार शुरू कराया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर ने बताया कि दोनों घायलों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं तथा अत्यधिक रक्तस्राव भी हुआ था। हालांकि समय पर प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सुविधा मिलने से दोनों मरीज अब खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

विष्णुकांत ओझा के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरा घायल युवक, जिसे भटौती गांव का निवासी बताया जा रहा है, नशे की हालत में होने के कारण अपने परिजनों और पते की सही जानकारी नहीं दे पा रहा है।

घटना को लेकर समाजसेवी अजयकांत ओझा ने प्रशासन से नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लापरवाह और नशे में धुत वाहन चालकों के कारण निर्दोष लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रयागराज के मेजा में गौ तस्करी पर बड़ा एक्शन, ऑटो से बरामद हुआ दो कुंतल संदिग्ध मांस
Next: अलाव–रैन बसेरे कहां हैं? कोहरे और कड़ाके की ठंड में प्रयागराज की जनता बेहाल, जवाबदेही किसकी?

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.