Skip to content
July 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • प्रयागराज में लापता युवक का शव 4 दिन बाद पेड़ से लटका मिला, बाइक की डिग्गी में मिला सुसाइड नोट
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

प्रयागराज में लापता युवक का शव 4 दिन बाद पेड़ से लटका मिला, बाइक की डिग्गी में मिला सुसाइड नोट

sadikapavitra February 9, 2026
20260209_210527

The body of a missing youth was found hanging from a tree in Prayagraj after four days; a suicide note was found in the trunk of his bike.

सुसाइड नोट में लिखा—57 लाख की उधारी, कर्ज और मोबाइल गेम की लत से परेशान था सुपरवाइजर, पत्नी ने चार लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर

संवाददाता आलोपी शंकर शर्मा 

Prayagraj Crime Appdet प्रयागराज।-

कौंधियारा थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव चार दिन बाद नैनी लेप्रोसी चौराहे के पास रेलवे ओवरब्रिज के समीप पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राकेश मिश्रा उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक राकेश मिश्रा कौंधियारा थाना क्षेत्र का निवासी था और नैनी स्थित गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इकाई में सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह 5 फरवरी को ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसी दिन नैनी स्थित गंगा प्रदूषण बोर्ड परिसर में उसकी बाइक खड़ी मिली थी। बाइक की डिग्गी से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उसने लिखा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है और उस पर करीब 57 लाख रुपये की उधारी है।

IMG 20251103 WA10622

राकेश के लापता होने के बाद परिजनों ने नैनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बाइक मिलने के बाद यमुना नदी में गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन कराई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी एक बार वह अचानक गायब हुआ था और कुछ समय बाद लौट आया था।

ग्रामीणों के अनुसार राकेश मिश्रा ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था और आर्थिक तंगी को लेकर काफी तनाव में रहता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह मोबाइल पर गेम खेलने का आदी था और गेम खेलने के लिए ब्याज पर रुपये लेता था। इसी वजह से उस पर भारी कर्ज चढ़ गया था। कर्ज देने वाले लोग लगातार फोन कर पैसे की मांग करते थे और घर पर भी दबाव बनाने पहुंचते थे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुका था।

बताया गया कि राकेश घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन गंगा प्रदूषण बोर्ड में बाइक खड़ी कर वह कहीं चला गया। उसने मोबाइल और सुसाइड नोट बाइक की डिग्गी में रख दिया था। रविवार रात करीब आठ बजे उसने प्रयागराज पहुंचकर अपने एक साथी से नए नंबर से बात की और घरवालों के बारे में जानकारी ली। उसके साथी ने यह सूचना परिवार को दे दी, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच फूल मंडी चौकी प्रभारी ने एसीपी करछना को सूचना दी कि युवक ने फांसी लगा ली है।

उधर, मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मोबाइल गेम खेलने के लिए कर्ज लेता था और कर्ज देने वालों के दबाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस सुसाइड नोट, मोबाइल कॉल डिटेल और कर्ज से जुड़े लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एमपी में पहली बार लागू होगी हाई-सिक्योरिटी व्यवस्था, पेपर लीक और नकल पर लगेगा पूरी तरह अंकुश
Next: बेलन नहर में डूबी कार से दो युवकों की मौत, 10 घंटे बाद मिले शव, कोरांव में मातम

ख़बरें और भी

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.