Skip to content
June 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • पुलिस क्लीन चिट के बाद भी कटघरे में आ सकता है आरोपी, गवाहों के बयान पर समन वैध : इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पुलिस क्लीन चिट के बाद भी कटघरे में आ सकता है आरोपी, गवाहों के बयान पर समन वैध : इलाहाबाद हाईकोर्ट

sadikapavitra February 3, 2026
20260203_200150

The accused can be brought to justice even after a clean chit from the police; summons based on witness statements is valid: Allahabad High Court

धारा 319 सीआरपीसी के तहत ट्रायल कोर्ट को है असाधारण अधिकार, चार्जशीट नहीं बल्कि कोर्ट में दर्ज बयान ही होंगे आधार

ब्यूरो रिपोर्ट 

High Court Allahabad – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि पुलिस जांच में दोषमुक्त किए जाने के बावजूद यदि मुकदमे के दौरान गवाहों के बयान किसी व्यक्ति की संलिप्तता दर्शाते हैं तो उसे आरोपी के रूप में समन किया जा सकता है।

कोर्ट ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-319 के तहत “साक्ष्य” का अर्थ केस डायरी या चार्जशीट की सामग्री नहीं, बल्कि ट्रायल के दौरान अदालत में दर्ज किए गए गवाहों के बयान हैं। ट्रायल कोर्ट को यह अधिकार है कि वह ऐसे व्यक्ति को भी आरोपी बनाए जो पहले अभियुक्त नहीं था।

यह टिप्पणी न्यायमूर्ति अब्दुल शहीद की एकल पीठ ने जय नाथ प्रजापति की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए की।

मामला क्या है?

जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में 29 मई 2021 को फौजदार प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि संगीता फार्म हाउस के पास रंजिश के चलते आरोपियों ने फौजदार प्रजापति पर फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

IMG 20251103 WA10622

पुलिस जांच के दौरान जय नाथ प्रजापति के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर उसे दोषमुक्त कर दिया गया और उसके विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया।

हालांकि, जब मामला ट्रायल कोर्ट में चला तो मृतक की पत्नी और अन्य चश्मदीद गवाहों ने अपने बयान में जय नाथ प्रजापति की भूमिका स्पष्ट रूप से बताई। इसके आधार पर ट्रायल कोर्ट ने उसे सीआरपीसी की धारा-319 के तहत अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब कर लिया।

इस आदेश को चुनौती देते हुए जय नाथ प्रजापति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

याची की दलील:-

याची के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि—

एफआईआर 15 घंटे की देरी से दर्ज की गई,

गवाहों के बयान आपस में विरोधाभासी हैं,

पुलिस जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला, इसलिए दोषमुक्त किया गया।

राज्य पक्ष की दलील. -राज्य की ओर से कहा गया कि—

मृतक की पत्नी और अन्य प्रत्यक्षदर्शी गवाहों ने ट्रायल के दौरान स्पष्ट रूप से जय नाथ की भूमिका बताई,

गोलीबारी में उसकी सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया गया।

कोर्ट का अहम अवलोकन – हाईकोर्ट ने कहा कि—

पति की हत्या के बाद पत्नी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होती,

ऐसे में 15 घंटे की एफआईआर देरी स्वाभाविक और उचित है,

सुप्रीम कोर्ट के फैसले “हरदीप सिंह बनाम पंजाब राज्य” का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि

धारा-319 के तहत साक्ष्य का मतलब केवल अदालत में दर्ज बयान हैं, न कि पुलिस रिकॉर्ड।

कोर्ट ने माना कि जब गवाहों ने विशेष रूप से जय नाथ प्रजापति का नाम लिया, तो ट्रायल कोर्ट द्वारा उसे समन जारी करना पूरी तरह कानूनी और न्यायसंगत है।

हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए कहा कि

पुलिस की क्लीन चिट अंतिम नहीं होती। यदि कोर्ट के समक्ष साक्ष्य आते हैं, तो आरोपी को कटघरे में खड़ा किया जा सकता है।

इसी आधार पर जय नाथ प्रजापति की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी गई।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: माघ बीता, कल्पवास खत्म… फिर भी संगम की पुकार थमी नहीं, स्नान की लालसा में प्रयागराज उमड़ रहे श्रद्धालु
Next: यूपी बार काउंसिल चुनाव में हिंसा की पराकाष्ठा: महिला प्रत्याशी ने थाने में आत्मदाह की कोशिश की, माचिस जलाते ही पुलिस ने बचाया

ख़बरें और भी

file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

sadikapavitra June 16, 2026 0
file_00000000236c7208b34973bec5115868
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

sadikapavitra June 15, 2026 0
file_00000000576c72068316a2f345c02166
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

sadikapavitra June 10, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

June 16, 2026 0
मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ file_00000000236c7208b34973bec5115868 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

June 15, 2026 0
गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल  file_00000000576c72068316a2f345c02166 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

June 10, 2026 0
कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं file_00000000b744720790b21138838ed85c 4
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

June 8, 2026 0
CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार IMG-20260531-WA1131 5
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • सूचना

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

June 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

sadikapavitra June 16, 2026 0
file_00000000236c7208b34973bec5115868
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

sadikapavitra June 15, 2026 0
file_00000000576c72068316a2f345c02166
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

sadikapavitra June 10, 2026 0
file_00000000b744720790b21138838ed85c
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

sadikapavitra June 8, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.