Skip to content
May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • केंद्रीय विद्यालय जयन्त में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

केंद्रीय विद्यालय जयन्त में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ

VIKAS KUMAR DUBEY July 11, 2025
IMG-20250711-WA0668(1)

 

सिंगरौली  :- । दिनांक 10 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सी.डब्ल्यू.एस.जयंत में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कांतदेव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य भारतीय जनता पार्टी, सुंदरलाल शाह जिलाध्यक्ष भाजपा, देवेश पांडे- नगर निगम अध्यक्ष,  पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सुमिरन गुप्ता, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, जयंत मंडल अध्यक्ष संदीप झा की गरिमामय उपस्थिति रही ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  द्वारा विद्यालय परिसर में लगी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ,  तत्पश्चात अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर मे मुख्य अतिथि ने वृक्षारोपण किया । वृक्षारोपण के पश्चात विद्यालय के प्राचार्य मुकेश सिंह भदौरिया द्वारा अतिथियों का औपचारिक स्वागत हरित-पादप प्रदान कर किया गया । इसके बाद विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।

विद्यालय प्राचार्य ने अपने स्वागत वक्तव्य में समस्त अतिथियों का अभिनंदन किया एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान को माननीय प्रधानमंत्री के दूरगामी विजन का स्वरूप बताया। प्राचार्य महोदय ने  वृक्षारोपण को पर्यावरणीय सुरक्षा की पहल ही नहीं बल्कि वैश्विक समृद्धि हेतु एक अतुलनीय योगदान की संज्ञा दी। उन्होंने मां और धरती को एक दूसरे का पूरक बताते हुए इस अभियान का हिस्सा बनने एवं मां के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने पर जोर दिया ।

इस अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांतदेव सिंह ने इसे वैश्विक अभियान बताते हुए एक पेड़ हमारे जीवन में कितना उपयोगी होता है उसके बारे में विद्यार्थियों से चर्चा की । वृक्षारोपण के इस मुहिम को उन्होंने जन सामान्य की जिम्मेदारी बताते हुए पौधे के संपूर्ण देखरेख को हम सबका नैतिक कर्तव्य बताया ।

मुख्य अतिथि के अतिरिक्त इस अभियान में सम्मिलित भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने भारत सरकार के इस अभियान के उद्देश्य और हम सबकी जिम्मेदारी के बारे में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बहुमूल्य उपहार होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रत्येक मनुष्य वृक्षारोपण करने और उस वृक्ष की सुरक्षा अपने जीवन के उद्देश्य में सम्मिलित करे तो यह हमारी आने वाली परिपाटी की नियति बन जायेगी और धरती माता सदा हरियाली की चादर से ढ़की रहेगी और पर्यावरण सुरक्षा की चिंता ही समाप्त हो जायेगी, हमें केवल अपने इस अभियान को निरंतर जारी रखना है।

समस्त सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में इस वर्ष दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सम्मानित भी किया गया तथा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों को शाल व श्रीफल प्रदान कर उनके प्रति भी अतिथियों द्वारा आभार भी  प्रकट किया गया ।  विद्यालय प्राचार्य मुकेश सिंह भदौरिया द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में बच्चों द्वारा तैयार पेंटिंग भेंट की गई । कार्यक्रम का मंचीय संचालन बृजेश कुमार यादव द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक  राजेश कुशवाहा ने प्रकट किया गया । कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, सरोज सिंह, वरिष्ठ नेत्री विजया सिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पुनीत शुक्ला, गोल्डी सिंह , आशीष बैस, जीतेन्द्र दुबे, अनिल शाह, अर्जुन शाह, समस्त विद्यालय के शिक्षक गण, एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता निभाई।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: खाटूश्याम में श्रद्धालुओं से भिड़े दुकानदार, दोनों पक्षों में चलीं लाठियां, चार गिरफ्तार
Next: जिला पंचायत सदस्य ने एडमिशन के नाम पर शिक्षा अधिकारी को रिश्वत देने की बात कही, विभाग में मचा हड़कंप

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.