Skip to content
May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • यूजीसी बिल 2026 के खिलाफ मेजा में भीम सेना का प्रदर्शन, आरक्षण से छेड़छाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

यूजीसी बिल 2026 के खिलाफ मेजा में भीम सेना का प्रदर्शन, आरक्षण से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

sadikapavitra February 7, 2026
20260207_211250

Bhim Sena protests in Meja against UGC Bill 2026, alleges tampering with reservations

राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें न मानी गईं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

संवाददाता आलोपी शंकर शर्मा 

Meja against UGC Bill 2026 मेजा प्रयागराज :-  प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र में शनिवार को भीम सेना सामाजिक सेवा समिति ने यूजीसी बिल 2026 के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि यह बिल उच्च शिक्षा संस्थानों में लागू आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने की दिशा में उठाया गया कदम है, जिससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामाजिक रूप से वंचित तबकों के छात्रों के अधिकार प्रभावित होंगे।

प्रदर्शन के बाद भीम सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समावेशन हेतु) विनियम, 2026 के तहत केंद्रीय शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईएम और एम्स की प्रवेश प्रक्रिया में ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जो आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने वाले हैं।

IMG 20251103 WA10622

संगठन के नेताओं ने कहा कि भारतीय संविधान सामाजिक न्याय और समान अवसर की गारंटी देता है, लेकिन यूजीसी बिल 2026 में प्रस्तावित बदलाव इस मूल भावना के विपरीत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरक्षण से जुड़े प्रावधानों में कटौती या अस्पष्टता रही, तो इसका सीधा असर वंचित वर्गों के छात्रों पर पड़ेगा और उनकी उच्च शिक्षा तक पहुंच मुश्किल हो जाएगी।

भीम सेना ने मांग की है कि इस बिल को तत्काल वापस लिया जाए अथवा इसमें संशोधन कर आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े प्रावधानों को और अधिक स्पष्ट, मजबूत और सुरक्षित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी और प्रशासन से अपील की कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाए।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। साथ ही छात्रों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से भी इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की गई।

इस मौके पर प्रयागराज जिलाध्यक्ष रोहित कुमार गौतम, अमरजीत गौतम, भीम राव गौतम, मनीषा बौद्ध, शैलेश बागी, अभिषेक कुमार गौतम, राजेश कुमार सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्कूल समय में घूमने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बीएसए ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Next: तहसील दिवस बना दिखावा, मेजा में 223 फरियादियों की गुहार बेअसर — एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.