Skip to content
May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • यूपी बार काउंसिल चुनाव में हिंसा की पराकाष्ठा: महिला प्रत्याशी ने थाने में आत्मदाह की कोशिश की, माचिस जलाते ही पुलिस ने बचाया
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

यूपी बार काउंसिल चुनाव में हिंसा की पराकाष्ठा: महिला प्रत्याशी ने थाने में आत्मदाह की कोशिश की, माचिस जलाते ही पुलिस ने बचाया

sadikapavitra February 3, 2026
20260203_201144

Violence erupts in the UP Bar Council elections: A female candidate attempted self-immolation at a police station, but was rescued by police as she lit a match.

मारपीट और अभद्रता से आहत वकील श्रद्धा शुक्ला का आरोप— चुनाव प्रचार के दौरान पीटा गया, सोने की चेन छीनी गई; एफआईआर न होने पर उठाया खौफनाक कदम

ब्यूरो रिपोर्ट 

Crimenews Prayagraj प्रयागराज में यूपी बार काउंसिल चुनाव के दौरान कानून और लोकतांत्रिक मर्यादा उस समय कटघरे में खड़ी नजर आई, जब एक महिला अधिवक्ता प्रत्याशी ने सिविल लाइंस थाने के भीतर आत्मदाह करने का प्रयास किया। यह सनसनीखेज घटना चुनाव प्रचार के दौरान हुई मारपीट और कथित अभद्रता से आहत महिला वकील के आक्रोश और हताशा का परिणाम बताई जा रही है।

बार काउंसिल सदस्य पद की उम्मीदवार श्रद्धा शुक्ला का कहना है कि जब तक उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, वह थाने से नहीं हटेंगी। इसी दौरान वह माचिस और ज्वलनशील पदार्थ लेकर थाने के अंदर धरने पर बैठ गईं। काफी देर तक कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने माचिस जलाकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

श्रद्धा शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि

2 फरवरी 2026 की शाम वह यूपी बार काउंसिल चुनाव के प्रचार में जुटी थीं। इसी दौरान

तिलकर नगर निवासी हर्षित मिश्रा, कार्तिक मिश्रा और उनके साथ आए करीब 30 से 40 लोगों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि:-

उनके साथ सरेआम मारपीट की गई,

गले से सोने की चेन छीन ली गई,

उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई,

उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

श्रद्धा शुक्ला का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है, जिससे उनके आरोपों की पुष्टि होती है। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।

मारपीट का वीडियो बना अहम सबूत-

सोमवार शाम को मतदान स्थल के बाहर वकीलों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और लात-घूंसे साफ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो श्रद्धा शुक्ला द्वारा लगाए गए आरोपों को बल देता नजर आ रहा है।

IMG 20251103 WA10622

पुलिस का पक्ष सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राम आसरे ने बताया—

“महिला वकील और दूसरे पक्ष के अधिवक्ताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला अधिवक्ताओं के बीच आपसी विवाद से जुड़ा है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

मंगलवार दोपहर तक दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

यूपी बार काउंसिल चुनाव का परिदृश्य

यूपी बार काउंसिल चुनाव में इस बार:

333 प्रत्याशी मैदान में हैं,

प्रदेशभर में 2 लाख 49 हजार अधिवक्ता मतदाता हैं,

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पहली बार प्रयागराज में करीब 33 हजार अधिवक्ताओं को चार दिनों में मतदान का अवसर दिया गया है।

लेकिन मतदान के बीच हुई यह घटना चुनावी माहौल को हिंसक और तनावपूर्ण बना गई है।

जिस चुनाव का उद्देश्य अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व तय करना था, उसी प्रक्रिया में हिंसा, धमकी और आत्मदाह की कोशिश जैसी घटनाएं सामने आना न्याय व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी है।

महिला प्रत्याशी द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वह खुद को कितना असुरक्षित और असहाय महसूस कर रही थीं।

अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि पुलिस की जांच केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है या वास्तव में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस क्लीन चिट के बाद भी कटघरे में आ सकता है आरोपी, गवाहों के बयान पर समन वैध : इलाहाबाद हाईकोर्ट
Next: माघ मेला में शर्मनाक वारदात: महिला से छेड़छाड़ पर पति को घेरकर पीटा, जान से मारने की धमकी

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.