Skip to content
May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • मेजा में बारिश बनी किसानों की मुसीबत: खेतों में भीगी धान की फसल, बुवाई और भंडारण पर संकट
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में बारिश बनी किसानों की मुसीबत: खेतों में भीगी धान की फसल, बुवाई और भंडारण पर संकट

sadikapavitra October 28, 2025
20251028_230710

दो दिनों से लगातार हो रही बूंदाबांदी से खेतों व खलिहानों में रखी उपज भीगी, धूप न निकलने से फसल सूखाने में दिक्कत

संवाददाता – सुरेश चंद्र मिश्रा 

प्रयागराज, मेजा:+ लगातार बदलते मौसम ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने खेतों और खलिहानों में रखी धान की फसल को भी भिगो दिया है। इससे न केवल तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है बल्कि रबी सीजन की बुवाई पर भी संकट खड़ा हो गया है।

20251028 230710

बारिश के चलते अगेती धान की कटाई और पिटाई पर असर पड़ा है। वहीं, हाल ही में बोई गई आलू, मटर, चना और सरसों जैसी फसलों के भी खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि अगर अगले दो-तीन दिन धूप नहीं निकली, तो फसल सूखना मुश्किल हो जाएगा और दाने काले पड़ने से मंडियों में दाम भी घट जाएंगे।

ग्राम अछोला के किसान विजय कुमार ने बताया कि उनकी करीब दो बीघा धान की फसल लगातार दो दिनों से बारिश में भीग रही है। उन्होंने कहा कि खेत में पानी भरने से कटाई का काम रुक गया है और मजदूरों की कमी से दिक्कत बढ़ गई है।

किसान विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी चार बीघा धान की फसल पूरी तरह तैयार थी, जिसमें से एक बीघा की कटाई हो चुकी थी। लेकिन बारिश ने सब खराब कर दिया। उन्होंने कहा, “अगर धूप न निकली तो फसल में फफूंद लग जाएगी और पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।”

वहीं, राजेश कुमार शुक्ल और जय नारायण ने बताया कि उन्होंने कंबाइन मशीन से फसल कटवाई थी और उसे सूखने के लिए खेतों के किनारे रख छोड़ा था, लेकिन बारिश ने सारी फसल भिगो दी। त्रियुगी नारायण ने कहा कि अब सबसे बड़ी समस्या फसल को सुखाने की है, क्योंकि आसमान में लगातार बादल छाए हैं।

स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समय ज्यादातर गांवों में फसल कटाई का काम चल रहा था। मजदूरों और मशीनों से फसल काटी गई थी, जिसे खलिहान या खेतों में सुखाने के लिए रखा गया था। मंगलवार भोर चार बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी सुबह सात बजे तक जारी रही, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को सलाह दी गई है कि जहां संभव हो, वहां फसल को प्लास्टिक शीट या तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखें और धूप निकलते ही सुखाने की व्यवस्था करें।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। ऐसी स्थिति में खेतों की नमी बढ़ेगी, जिससे नई बुवाई पर भी असर पड़ सकता है।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार भीगने से धान में फफूंद लगने का खतरा रहता है, जिससे दाने काले पड़ जाते हैं और गुणवत्ता घट जाती है। यह न केवल उत्पादन पर असर डालेगा, बल्कि किसानों की आमदनी भी कम करेगा।

मेजा क्षेत्र के किसान अब आसमान की ओर नजरें लगाए हुए हैं—उन्हें उम्मीद है कि जल्दी ही धूप निकलेगी ताकि वे अपनी मेहनत की फसल को बचा सकें।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मेजा में छठ महापर्व का भव्य समापन: व्रती महिलाओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर गूंजे जयकारे
Next: प्रयागराज में नवंबर में गूंजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई: इस बार शहर के भी 250 जोड़े बनेंगे हमसफर

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.