Skip to content
March 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • आगरा
  • होटल में महिला संग पकड़े गए युवक की पिटाई, पुलिस के सामने भी जारी रहा हमला
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें

होटल में महिला संग पकड़े गए युवक की पिटाई, पुलिस के सामने भी जारी रहा हमला

sadikapavitra August 9, 2025
20250809_230251

अंतरजातीय दोस्ती पर हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आगरा (उ.प्र.) — शमसाबाद में बुधवार को एक मुस्लिम युवक को होटल में महिला के साथ देख स्थानीय हिंदूवादी नेताओं ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। महिला हाथ जोड़कर युवक को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस के सामने भी हमलावर हमला करते रहे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मोहल्ला टोला निवासी सलमान अपने मोहल्ले की एक महिला के साथ शमसाबाद स्थित होटल डीपी आया था। महिला ने साड़ी पहन रखी थी, जिससे होटल में मौजूद कुछ स्थानीय हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को शक हुआ कि वह हिंदू है। कार्यकर्ताओं ने अपने साथियों को बुलाकर बताया कि सलमान किसी हिंदू महिला के साथ होटल में है।

करीब दस की संख्या में लोग होटल पहुंचे और रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि सलमान ने केवल अपनी आईडी देकर कमरा लिया है। इसके बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया गया और सलमान को बाहर खींचकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा गया। महिला भी कमरे से बाहर आई और हाथ जोड़कर छोड़ने की अपील करती रही।

सूचना पर एसएसआई शमसाबाद रमेश माथुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी मौजूदगी में भी हमला जारी रहा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक सलमान को थप्पड़ मार रहा है जबकि दूसरा लात चला रहा है।

होटल मालिक पवन की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर शमसाबाद डीपी तिवारी के मुताबिक, वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखीमपुर में दबंगई का कहर! घर में घुसकर दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा
Next: सिंगरौली में कोयला माफियाओं की खुली दादागीरी बरगवां T.I राकेश शाह पर वार, अपराधियों में जश्न का माहौल

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि!

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
Screenshot_20260322-185901.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि! FB_IMG_1774095195436 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि!

March 22, 2026 0
नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही Screenshot_20260322-185901.Facebook 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

March 22, 2026 0
कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 3
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 4
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि!

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
Screenshot_20260322-185901.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.