Skip to content
June 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • सिंगरौली
  • रक्षाबंधन से पहले रिश्तों का कत्ल: सगी बहन ने 10 हजार में करवाई भाई की हत्या
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

रक्षाबंधन से पहले रिश्तों का कत्ल: सगी बहन ने 10 हजार में करवाई भाई की हत्या

sadikapavitra August 2, 2025
20250802_223848

मारपीट और शराब से तंग बहन ने दो परिचितों को दी सुपारी, गला दबाकर की गई हत्या, शव बोरी में भरकर नदी में फेंका गया

संवाददाता – विकास दूबे 

सिंगरौली, मध्यप्रदेश – रक्षाबंधन से पहले रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे सिंगरौली जिले को हिला कर रख दिया है। लंघाडोल थाना क्षेत्र के ताल गांव में एक युवक की जूट की बोरी में बंद लाश मिलने के बाद फैली सनसनी के पीछे जो कहानी सामने आई, वह चौंका देने वाली है। इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक की सगी बहन ही निकली, जिसने 10 हजार रुपये की सुपारी देकर अपने भाई की जान ले ली।

12 जुलाई: बोरी में मिली थी लाश

ताल गांव स्थित गोपद नदी के किनारे बोरी में बंद एक युवक का शव बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, पड़ोसी राज्यों तक फोटो प्रसारित किए। पोस्टमार्टम में सामने आया कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है।

पहचान हुई, तो बहन पर पड़ा शक

काफी प्रयासों के बाद शव की पहचान छत्तीसगढ़ के मुक्रिल गांव निवासी लाल बहादुर सिंह के रूप में हुई। मृतक के भाई शिवप्रसाद ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी बहन फूलमती सिंह पर शक है। पुलिस ने फूलमती से गहन पूछताछ की, जहां उसने हत्या की साजिश और सुपारी का राज खोल दिया।

शराबी और हिंसक था भाई की बहन ने करवाई हत्या 

फूलमती ने पुलिस को बताया कि उसका भाई लाल बहादुर आए दिन नशे में धुत होकर मां और बहन से मारपीट करता था। यह सिलसिला वर्षों से चल रहा था, जिससे तंग आकर उसने अपने परिचित शिव कैलाश सिंह और भूपत सिंह को 10 हजार रुपये देकर हत्या की सुपारी दे दी।

8 जुलाई को की गई थी हत्या

हत्या की योजना के अनुसार, 8 जुलाई की रात जब लाल बहादुर नशे में था, तो दोनों आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने फूलमती सिंह समेत दोनों सुपारी किलर — शिव कैलाश और भूपत सिंह — को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मृतक के परिजनों ने पत्नी पर लगाया धनराशि हड़पने का आरोप, मामला न्यायालय में विचाराधीन
Next: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गलत दिशा में भोजन करने से जीवन दुख, दरिद्रता और परेशानियां बढ़ जाती हैं।जानिए ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल 

ख़बरें और भी

file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

sadikapavitra June 16, 2026 0
file_00000000236c7208b34973bec5115868
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

sadikapavitra June 15, 2026 0
file_00000000576c72068316a2f345c02166
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

sadikapavitra June 10, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

June 16, 2026 0
मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ file_00000000236c7208b34973bec5115868 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

June 15, 2026 0
गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल  file_00000000576c72068316a2f345c02166 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

June 10, 2026 0
कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं file_00000000b744720790b21138838ed85c 4
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

June 8, 2026 0
CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार IMG-20260531-WA1131 5
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • सूचना

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

June 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

sadikapavitra June 16, 2026 0
file_00000000236c7208b34973bec5115868
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

sadikapavitra June 15, 2026 0
file_00000000576c72068316a2f345c02166
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

sadikapavitra June 10, 2026 0
file_00000000b744720790b21138838ed85c
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

sadikapavitra June 8, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.