Skip to content
March 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • सिंगरौली जिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का संगीन मामला…
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली जिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का संगीन मामला…

VIKAS KUMAR DUBEY July 14, 2025
IMG-20250714-WA0529

ट्रॉमा सेंटर में पदस्थ डेंटल डॉ. रचना सिंह पर गंभीर आरोप, जांच के बाद भी कार्रवाई शून्य..

सिंगरौली जिले का ट्रॉमा सेंटर, जहां हर दिन सैकड़ों मरीज इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, आजकल भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों की वजह से चर्चा में है। सरकारी दावों के अनुसार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, अस्पतालों में मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इस बार मामला सामने आया है जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में पदस्थ बांड पर कार्यरत डेंटल चिकित्सक डॉ. रचना सिंह का, जिन पर दो अलग-अलग मरीजों से कथित रूप से 25 हजार और 5 हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब वार्ड भ्रमण के दौरान मरीजों के परिजनों ने सिविल सर्जन से सीधी शिकायत की कि डॉक्टर ने क्लीनिक में सर्जरी के नाम पर मोटी रकम वसूली है।

क्या है पूरा मामला…?

जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के दो निवासी रामबृज केवट एवं लालजीत पंडो जिनके मुंह में गंभीर चोटें थीं, उनका इलाज जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। मरीजों के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर रचना सिंह ने उन्हें अपने निजी क्लिनिक पर बुलाया और वहां इलाज के नाम पर पहले 25 हजार और फिर 5 हजार रुपये की मांग की गई। दोनों मरीजों को बाहर की दवा दुकानों से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर किया गया, जिनके पर्चे पर डॉ. रचना सिंह का नाम लिखा हुआ था। सबसे गंभीर बात यह है कि डॉ. रचना सिंह बांड पर पदस्थ हैं, यानी उनकी डिग्री और डॉक्यूमेंट्स अभी तक संबंधित मेडिकल कॉलेज में ही सुरक्षित हैं। नियमों के अनुसार, जब तक बांड अवधि पूरी नहीं होती, वह निजी क्लिनिक नहीं चला सकतीं और न ही प्राइवेट प्रैक्टिस की अनुमति है। फिर भी उनके खिलाफ कार्रवाई तो दूर, जांच का निष्कर्ष भी अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
डॉ. रचना सिंह के अलावा, लेबर वार्ड में पदस्थ एक गायनकोलॉजिस्ट डॉ.यू .के सिंह पर भी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप सामने आया है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि प्रसव के नाम पर डॉक्टर ने पैसे की मांग की और बिना भुगतान के प्रसव में टालमटोल की जा रही थी। यह आरोप भी सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र सिंह तक पहुंचा, जिन्होंने जांच टीम गठित करने का दावा किया, लेकिन अब तक ना रिपोर्ट आई और ना ही कोई कार्रवाई।

सवालों के घेरे में सिविल सर्जन की भूमिका…

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब परिजनों ने प्रमाणों सहित शिकायतें दी हैं, तो अब तक जांच में देरी क्यों हो रही है? शिकायतकर्ता यह भी आरोप लगा रहे हैं कि सिविल सर्जन खुद रिश्वतखोर डॉक्टरों को बचाने की कोशिश में लगे हैं। एक ओर वह खुद जांच के आदेश देते हैं, दूसरी ओर उन्हीं की निगरानी में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। जिला अस्पताल के कई अन्य डॉक्टरों पर भी आरोप हैं कि वह मरीजों को अपने निजी क्लिनिक में रेफर कर इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। वहीं, अस्पताल में मिलने वाली सरकारी दवाओं की जगह उन्हें निजी दुकानों से महंगी दवाएं खरीदने को कहा जाता है। इससे सरकारी योजनाओं की साख पर बट्टा लग रहा है और गरीब मरीजों की जेबें खाली हो रही हैं।

सरकार के दावे कुछ और जमीनी हकीकत कुछ और…

मध्यप्रदेश सरकार का दावा है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अस्पतालों में जरूरी संसाधन, दवाएं और डॉक्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेकिन जब अस्पताल के भीतर ही रिश्वत का खेल खुलेआम चल रहा हो, और डॉक्टर नियमों को ताक पर रखकर निजी प्रैक्टिस कर रहे हों, तो यह सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
मरीज, संगठन, समाज सेवीयों में मामले को लेकर जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और शासन से यह मांग की जा रही है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक कर जनता को यह भरोसा दिलाया जाए कि भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जब डॉक्टर ही मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाएं, जब अस्पताल में इलाज से ज्यादा कमाई प्राथमिकता बन जाए, और जब जांचें केवल कागजों में सिमट जाएं — तो यह न सिर्फ चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल है, बल्कि समाज की नींव पर भी करारा तमाचा है।

इन सभी मामलों को लेकर जब सिविल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र सिंह से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि हमने तो जांच कर ऊपर सरकार को दे दी है अब सरकार जाने या भगवान हमारे पास तो अभी फीडबैक नही आया है..

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंगरौली पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गश्त में 273 आरोपियों पर की कार्रवाई
Next: साल भर बाद भी एक सैकड़ा चोरी हुये लोहे की चारपाई का नही लगा सुराग

ख़बरें और भी

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष? Screenshot_20260325-121855.Facebook 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

March 25, 2026 0
जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!* IMG-20260325-WA0006 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

March 25, 2026 0
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन FB_IMG_1774370634587 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

March 24, 2026 0
कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..? FB_IMG_1774370186678 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

March 24, 2026 0
दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे! FB_IMG_1774367144598 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे!

March 24, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0
FB_IMG_1774370186678
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.