डीएम ने आकांक्षी ब्लॉक कौशाम्बी व मंझनपुर की की समीक्षा, स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं पर दिया जोर
रिपोर्ट – सुनील साहू
कौशाम्बी।:- जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को उदयन सभागार में आकांक्षी विकास खंड कौशाम्बी एवं मंझनपुर की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, 7 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों और कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी ली।
स्वास्थ्य सेवाओं की सघन निगरानी के निर्देश
डीएम ने निर्देशित किया कि अधिकारी फील्ड में जाकर यह सुनिश्चित करें कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम एवं आरबीएसके की टीमें टीकाकरण, एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, जन्म के समय बच्चे का वजन और कुपोषण की पहचान जैसे कार्यों को गंभीरता से कर रही हैं या नहीं।
उन्होंने कहा कि सैम (गंभीर रूप से कुपोषित) बच्चों की पहचान कर उन्हें एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कराया जाए, और उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने हेतु गंभीर प्रयास हों।
सीएम डैशबोर्ड पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बैठक में सीएम डैशबोर्ड के इंडीकेटर्स पर जिले की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला विकास अधिकारी की प्रगति धीमी पाए जाने पर तीनों अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अनिवार्य
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
