Skip to content
March 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल का ‘वचन पत्र’ बना छलावा…
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल का ‘वचन पत्र’ बना छलावा…

sadikapavitra July 2, 2025

जनता के विश्वास के साथ धोखा, वादों पर नहीं हुआ अमल….

 

Political News :- सिंगरौली आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और नगर निगम सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल का “वचन पत्र” अब जनता के लिए एक छलावा साबित हो रहा है। चुनाव से पहले जनता को सुनहरे सपने दिखाए गए, वादों की झड़ी लगाई गई, लेकिन समय बीतने के साथ वचनों की जगह ‘विस्मृति’ और ‘व्यक्तिगत स्वार्थ’ ने ले ली। जनता अब यह पूछने लगी है क्या ये वचन सिर्फ सत्ता पाने का साधन थे?

वचन पत्र बना ‘कागज़ी घोषणा’, जमीनी हकीकत गायब…

जब रानी अग्रवाल ने नगर निगम महापौर पद के लिए चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने जनता के सामने एक विस्तृत वचन पत्र जारी किया था। उस वचन पत्र में नगर की मूलभूत समस्याओं से जुड़ी कई घोषणाएँ की गई थीं, जिनमें शुद्ध पेयजल, टैक्स माफी, महिलाओं की सुविधा, सफाई कर्मचारियों का कल्याण आदि शामिल थे। लेकिन अब, दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन वादों में से अधिकांश अधूरे हैं या पूरी तरह लागू नहीं हुए हैं।

आइए डालते हैं वादों पर एक नजर और उनकी वर्तमान स्थिति..?

1. 24×7 सहायता हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा..?

हकीकत आज तक कोई समर्पित और सुचारू रूप से कार्यरत 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं हुआ है। शिकायतों का निवारण या संवाद के लिए नागरिकों को या तो निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं या सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ता है।

2. हाउस टैक्स माफ किया जाएगा..

हाउस टैक्स की माफी की कोई अधिसूचना अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। नगर निगम द्वारा अब भी नियमित रूप से टैक्स वसूली की जा रही है। उल्टा, लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।

3. हर घर को प्रतिमाह 20,000 लीटर शुद्ध पेयजल मुफ्त…

न शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हुई और न ही “फ्री” जल योजना का कोई व्यावहारिक क्रियान्वयन हुआ। आज भी कई वार्डों में सप्ताह में एक बार भी पानी नहीं पहुंचता।

4. महिलाओं और छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क शहरी बस सेवा…

शहरी बस सेवा खुद ही पूरी तरह से चरमराई हुई है। ना तो बसे पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं और ना ही महिलाओं/छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा योजना शुरू हुई।

5. महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स…

कुछ स्थलों पर प्रस्तावित “पिंक टॉयलेट्स” की घोषणा हुई थी लेकिन ज़मीन पर निर्माण या संचालन की कोई पुष्टि नहीं है। अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर आज भी महिलाओं के लिए शौचालय की भारी कमी है।

6. घरेलू सहायक कर्मचारियों के लिए हेल्पलाइन और शिकायत निवारण प्रकोष्ठ…

इस दिशा में कोई स्पष्ट नीति या व्यवस्था न नगर निगम की वेबसाइट पर मौजूद है और न ही जनता को इसकी जानकारी है। यह वादा भी पूरी तरह से ठंडे बस्ते में पड़ा है।

7. सफाई कर्मचारियों के लिए पृथक इंश्योरेंस व कार्यदिवस के दौरान मृत्यु पर ₹10 लाख अनुदान…?

नगर निगम ने अब तक किसी भी सफाईकर्मी को बीमा सुविधा या मृत्यु होने पर ₹10 लाख का मुआवजा देने की कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की है। सफाईकर्मियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और वेतन को लेकर अब भी गंभीर उपेक्षा देखी जाती है।

जनता की नाराजगी और सवाल…?

रानी अग्रवाल से जनता का यह सीधा सवाल है की जब वादे निभाने की नीयत नहीं थी तो जनता से इतने वादे क्यों किए गए? नगर निगम के कार्यकाल का यह हिस्सा अब तक भ्रम, असहायता और अव्यवस्था का पर्याय बनता जा रहा है। आम आदमी पार्टी को ‘साफ नीयत और साफ राजनीति’ की पार्टी बताने वाली रानी अग्रवाल के प्रशासन में न तो पारदर्शिता दिखती है, न जवाबदेही। रानी अग्रवाल द्वारा जारी किया गया वचन पत्र अब सिर्फ एक दस्तावेज बन कर रह गया है जिसकी कोई प्रशासनिक या नैतिक हैसियत नहीं रही।

जनता को अब उम्मीद नहीं, जवाब चाहिए।क्या अगले चुनाव तक भी ये वादे पूरे होंगे? या फिर अगली बार एक नया वचन पत्र जारी कर पुरानी भूलों को भुला दिया जाएगा?

ताज़ा खबर:-  ज़मीन के लालच में खौफनाक साजिश शादी के बाद हत्या खुशी तिवारी निकलीं शाहिदा बानों 

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ज़मीन के लालच में खौफनाक साजिश शादी के बाद हत्या खुशी तिवारी निकलीं शाहिदा बानों 
Next: सिंगरौली पुलिस ने “हरियाली महोत्सव” के अंतर्गत किया वृक्षारोपण, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
FB_IMG_1774012803830
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़ FB_IMG_1774012560263 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

March 20, 2026 0
अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

March 20, 2026 0
खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य FB_IMG_1774012803830 3
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

March 20, 2026 0
एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा Screenshot_20260319-202651.Gmail 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा

March 19, 2026 0
साईं डायग्नोस्टिक सेंटर पर मनमाना शुल्क लेने का आरोप FB_IMG_1773839393349 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

साईं डायग्नोस्टिक सेंटर पर मनमाना शुल्क लेने का आरोप

March 19, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
FB_IMG_1774012803830
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
Screenshot_20260319-202651.Gmail
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा

VIKAS KUMAR DUBEY March 19, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.