Skip to content
May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • गनियारी में अवैध खनन माफिया का बढ़ता आतंक, खनिज विभाग और पुलिस की भूमिका पर सवाल…
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

गनियारी में अवैध खनन माफिया का बढ़ता आतंक, खनिज विभाग और पुलिस की भूमिका पर सवाल…

sadikapavitra June 11, 2025
Screenshot_2025-06-11-08-31-19-96_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

मध्य प्रदेश सिंगरौली।

सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गनियारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप अवैध मुरूम मिट्टी खनन का खेल जोरों पर है। सरकारी जमीन पर खुलेआम हो रहे इस अवैध उत्खनन से न केवल राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। इसके बावजूद, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन की उदासीनता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खुलेआम हो रहा गनियारी में अवैध खनन जिमेदारो ने किया नजर अंदाज..

गनियारी रेलवे क्रॉसिंग के बगल में मुरूम मिट्टी का अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। भारी ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के जरिए मुरूम का परिवहन किया जा रहा है। इन वाहनों की लापरवाह आवाजाही से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है, बल्कि क्षेत्रीय नागरिकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टरों की स्टेयरिंग संभालने वाले नाबालिग बच्चे अक्सर अनियंत्रित होकर सड़कों पर खतरा उत्पन्न कर देते हैं।

जानकारी देने के बाद खनिज विभाग की निष्क्रियता..

स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद खनिज विभाग इस मामले में ठोस कार्रवाई करने से बच रहा है। इससे पहले इसी स्थान पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब वही अवैध खनन पुनः शुरू हो गया है। इस बार खनिज विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने से कतराते नजर आ रहे हैं। यह स्थिति इस ओर इशारा करती है कि खनिज विभाग के भीतर कहीं न कहीं अवैध खनन माफिया का दबाव काम कर रहा है। नागरिकों का कहना है कि एक स्थानीय खनन माफिया, जिसे “लाला” के नाम से जाना जाता है, खनिज विभाग में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस वजह से अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

पुलिस प्रशासन भी सवालों के घेरे में ….

सिर्फ खनिज विभाग ही नहीं, बैढ़न कोतवाली थाना प्रभारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टरों की खुलेआम आवाजाही और नाबालिग बच्चों द्वारा ट्रैक्टर चलाने की घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना प्रभारी की ओर से अवैध खनन के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। माफिया “लाला” का प्रभाव पुलिस विभाग में भी देखा जा सकता है, जिसके चलते अवैध खनन के कारोबारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। जिसे अवैध खनन से पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान हो रहा है। मुरूम मिट्टी के अंधाधुंध उत्खनन से आसपास की भूमि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही, खनन से निकलने वाली धूल और मिट्टी से वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है।
स्थानीय नागरिकों ने अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन प्रभावी कदम नहीं उठाते, तब तक इस अवैध कारोबार पर रोक लगाना मुश्किल होगा।

अपने पद को ग्रहण करते हुए अपने शपथ को याद कर प्रशासन को जागने की जरूरत..

खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता न केवल सरकारी राजस्व के नुकसान का कारण बन रही है, बल्कि क्षेत्रीय नागरिकों की सुरक्षा और पर्यावरण के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रही है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब और कैसे कार्रवाई करता है।
सरकार और संबंधित विभागों को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने होंगे। साथ ही, माफिया के प्रभाव को खत्म करने के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी।

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एनसीएल निगाही मे हुआ आयकर की बारीकियों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next: खुटार पंचायत में अवैध वसूली का गोरखधंधा, जनप्रतिनिधियों व अफसरों की शह में पशु व्यापारियों की जेब पर डाका…

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.