Skip to content
May 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • पटवारी ने मांगी और ली एक लाख दस हजार रुपए का रिश्वत, फिर भी न मिला हक…
  • क्राइम / दुर्घटना
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सिंगरौली

पटवारी ने मांगी और ली एक लाख दस हजार रुपए का रिश्वत, फिर भी न मिला हक…

sadikapavitra May 28, 2025

सिंगरौली जिले रिश्वतखोरी में डूबा सिस्टम, पटवारी गंगा सिंह पर गंभीर आरोप एक लाख दस हजार की ठगी, न्याय से कोसों दूर पीड़ित परिवार….

मध्य प्रदेश सिंगरौली विकास दुबे।

 

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में भ्रष्टाचार का बोलबाला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सरकारी सिस्टम में बैठे जिम्मेदार अधिकारी रिश्वतखोरी और आमजन के साथ धोखाधड़ी में लिप्त पाए जा रहे हैं, लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ जांच और बयानबाजी की खानापूर्ति होती दिख रही है। ताजा मामला जिले के ग्राम जैतपुर निवासी रूपचंद साकेत से जुड़ा है, जिन्होंने ग्राम सिद्धीकला में गंगाराम वैश्य नामक व्यक्ति से तकरीबन ₹20.44 लाख में कृषि भूमि की खरीदी की। पीड़ित ने भुगतान चेक, नकद और रजिस्ट्री से जुड़े खर्चों सहित लगभग ₹20 लाख से अधिक की राशि में यह सौदा पूरा किया।

 

पटवारी ने मांगी और ली एक लाख दस हजार रुपए का रिश्वत, फिर भी न मिला हक…

 

नामांतरण के लिए जब रूपचंद साकेत ने पटवारी गंगा सिंह से संपर्क किया तो पटवारी ने ₹10,000 फोन पे से ऑनलाइन और ₹1 लाख नकद में अलग-अलग किस्तों में रिश्वत ली। पीड़ित का आरोप है कि गंगा सिंह ने गलत जानकारी दी और जानबूझकर गुमराह करते हुए विवादित भूमि पर नामांतरण की प्रक्रिया को अंजाम दिलाया।

हालांकि, नामांतरण होने के कुछ ही दिन बाद खसरे में रूपचंद साकेत का नाम हटा दिया गया और उसकी जगह पर छोटकी बेवा रामलगन केवट सहित अन्य के नाम दर्ज कर दिए गए।

 

पहले से न्यायालय में लंबित थी भूमि, छिपाई गई सच्चाई….?

 

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि जिस भूमि की रजिस्ट्री की गई थी, वह पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन थी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि यह सब भूमिस्वामी गंगाराम वैश्य और पटवारी गंगा सिंह की मिलीभगत का परिणाम है, जिन्होंने जानबूझकर यह जानकारी छुपाई और उन्हें धोखे में रखकर सौदा कराया।

 

 

सदमे से पिता की मृत्यु, लेकिन न्याय अब भी अधूरा…?

 

इस धोखाधड़ी से पीड़ित परिवार पर गहरा मानसिक और आर्थिक आघात पड़ा। रूपचंद साकेत ने बताया कि इस सदमे के चलते उनके पिता का निधन भी हो गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है।

 

प्रशासन और पुलिस की चुप्पी, जांच का नाम पर ढुलमुल रवैया…?

 

इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और बैढ़न कोतवाली में की है। लेकिन आज तक न तो कोई एफआईआर दर्ज हुई, न ही कोई कड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं, जब इस विषय में तहसीलदार प्रीति सिकरवार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि “मैं अभी बाहर हूं, जांच चल रही है।”

 

सवालों के घेरे में प्रशासन…?

 

इतने गंभीर और दस्तावेजी प्रमाणों के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता और पटवारी को बचाने का प्रयास एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्या प्रशासन खुद इस भ्रष्टाचार में मौन समर्थन दे रहा है? क्या आम जनता का भरोसा अब सरकारी तंत्र से उठता जा रहा है?

जनता की मांग है की रिश्वत खोर पटवारी गंगा सिंह को तत्काल निलंबित कर 420 का मुक्दमा किया जाए। एफआईआर दर्ज कर सीबीआई या ईओडब्ल्यू से निष्पक्ष जांच कराई जाए।

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत: पति समेत चार पर हत्या का आरोप, बेटे ने कहा— “पापा ने मम्मी को मारा”
Next: कांग्रेस नेता ने भोपाल में किया सुसाइड, होटल में पी ली कीटनाशक ! मचा हड़कंप 

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.