Skip to content
March 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • दुर्ग
  • नगर पंचायत बेरला में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

नगर पंचायत बेरला में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

sadikapavitra March 9, 2025

नगर पंचायत बेरला में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्नIMG 20250309 WA0013

भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों की शानदार जीत के बाद नगरवासियों में उमंग

बेमेतरा, नगर पंचायत बेरला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज गौठान मड़ाई मैदान नगर पंचायत बेरला मे भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान नगरवासियों में भारी जोश और उल्लास देखने को मिला। समारोह में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में नगर विकास की नई संभावनाओं को लेकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू उपस्थित रहे। इनके अलावा पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा, नथमल कोठारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी,अंजनी प्रीतम चंदेल डोमेन्द्र राजपूत गौकरण साहू सूर्यकान्त साहू कन्हैया सेन बृजेश राजपूत समेत अन्य गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में नगरवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

बेरला में जोश और उत्साह के बीच शपथ ग्रहण

 

नगर पंचायत बेरला के शपथ ग्रहण समारोह में नगरवासियों ने भक्त माता कर्मा, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और जय श्रीराम के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत बेरला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विशाल राज देशलहरा को एसडीएम डॉ. दीप्ति वर्मा ने शपथ दिलाई। इसके पश्चात क्रमशः सभी पार्षदों अर्जुन देवांगन, संतोष साहू, शिवझड़ी सिन्हा, मथुरा बाई साहू, जितेंद्र जैन, उमा नेताम, भुवनेश्वरी टंडन, जयप्रकाश बघेल, मानक चतुर्वेदी, अंजनी पाटिल, बलराम शिवहरे, मधुरी द्विवेदी, बलराम यादव, राजेश दुबे और लक्ष्मी लता वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

 

सांसद विजय बघेल ने की जनप्रतिनिधियों से समर्पित कार्यशैली की अपील

 

सांसद श्री विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि चुनाव जीतना कठिन होता है, लेकिन उससे भी कठिन जिम्मेदारी होती है जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना। उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों से मिलजुल कर नगर के विकास को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से बिना किसी भेदभाव, सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

विधायक ने कहा पैसे की कमी नहीं, अब विकास कार्यों में तेजी आएगी”

 

विशिष्ट अतिथि विधायक श्री दीपेश साहू ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 15 वर्षों के बाद भाजपा को स्थानीय निकायों में नेतृत्व का अवसर मिला है और यह समय बेरला के विकास को गति देने का है।

उन्होंने कहा, “आज यह केवल शपथ ग्रहण का दिन नहीं, बल्कि नगर के विकास की शपथ लेने का दिन है। वर्षों से रुका हुआ विकास अब रफ्तार पकड़ेगा। आम जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की नीतियों पर भरोसा जताया है, और हम उस विश्वास को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।”

विधायक श्री साहू ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, “विकास कार्यों की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। कई गांवों में बोर खनन सहित अन्य बुनियादी विकास कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में नगर में सड़कों का निर्माण, जल आपूर्ति व्यवस्था का सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।”उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करें।

नगर पंचायत बेरला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विशाल राज देशलहरा ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नगरवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और वे नगर के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने कहा, “यह शपथ केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मेरे लिए एक संकल्प है कि मैं नगरवासियों की हर उम्मीद पर खरा उतरूंगा। बेरला नगर के विकास, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करूंगा।”

उन्होंने सभी पार्षदगणों, नगरवासियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हुए कहा कि एकजुटता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर ही नगर का सर्वांगीण विकास संभव होगा।अंत में, उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि बेरला नगर को आदर्श नगर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे।

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया समारोह का आकर्षण

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। नगरवासियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, हालत गंभीर

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, हालत गंभीर
Next: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता

ख़बरें और भी

  • छत्तीसगढ़
  • ताजा खबरें
  • दुर्ग
  • सूचना

बेमेतरा में समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों का एक माह के भीतर गुणवत्ता पूर्ण निराकरण किया जाएगा

sadikapavitra April 10, 2025 0
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • सूचना

नगर पालिका बेमेतरा को मिला एक पानी टैंकर, निवासी दिनेश गौतम ने पत्नी नीता गौतम के स्मृति में दानस्वरूप किया भेंट

sadikapavitra March 28, 2025 0
  • छत्तीसगढ़
  • ताजा खबरें
  • दुर्ग

चौथी बार दिनेश दुबे बने सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष महासचिव योगेश राजपूत  ब्यू

sadikapavitra March 26, 2025 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0
जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़ FB_IMG_1774012560263 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

March 20, 2026 0
अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप 4
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

March 20, 2026 0
खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य FB_IMG_1774012803830 5
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

March 20, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.