Skip to content
June 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • दुर्ग
  • भाजपा पार्षदों, सीएमओ और इंजीनियरों के साथ की मैराथन बैठक
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

भाजपा पार्षदों, सीएमओ और इंजीनियरों के साथ की मैराथन बैठक

sadikapavitra February 24, 2025

नगर मे मीठा जल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने विधायक दीपेश साहू ने नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सभी भाजपा पार्षदों, सीएमओ और इंजीनियरों के साथ की मैराथन बैठक IMG 20250224 WA0012

ताम्रध्वज साहू ब्यूरो चीफ. विधायक दीपेश साहू ने अपने निवास कार्यलय मे शनिवार को बैठक आयोजित किया l जिसमे नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष, सभी भाजपा पार्षद, सीएमओ, इंजिनियर शामिल हुए l बैठक के दौरान विधायक साहू ने नगर में सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई, सड़कों की सफाई और मीठे जल आपूर्ति, विधुत व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए ताकि नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही, जल आपूर्ति को सुचारू करने और नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई। विधायक साहू ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर जोर दिया।

विधायक दीपेश साहू ने नगर में मीठे जल आपूर्ति की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा की मीठा जल आवर्धन योजना के तहत पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जहां-जहां जल संकट की स्थिति बनी हुई है, वहां त्वरित समाधान निकाला जाए। विधायक ने पाइपलाइन लीकेज, जल प्रदूषण और अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।

साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को जल आपूर्ति की नियमित निगरानी करने और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत देने के निर्देश भी दिए।नगरवासियों को बेहतर जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका और प्रशासन को मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

विधायक दीपेश साहू ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अनावश्यक रूप से छुट्टी न लें, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सफाई कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही, नगरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने को कहा। विधायक ने स्पष्ट किया कि अगर कोई कर्मचारी लापरवाही करता है या बिना कारण छुट्टी लेता है, तो उस पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई ।

विधायक दीपेश साहू ने नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पार्षदों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए। विधायक ने पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाएं, लोगों को कचरा उचित स्थान पर फेंकने, नालियों में कचरा न डालने और गीले व सूखे कचरे के सही निपटान के बारे में जागरूक करें।

इसके अलावा, स्वच्छता को लेकर नगर पालिका द्वारा जनजागरण अभियान चलाने, दीवारों पर स्लोगन लिखने और पब्लिक अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। विधायक ने कहा कि स्वच्छता में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

विधायक दीपेश साहू ने नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापारियों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानदार और व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कचरा इधर-उधर न फेंकें। विधायक ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे व्यापारियों को समझाइश दें और उन्हें डस्टबिन रखने, कचरे का सही निपटान करने और स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, यदि कोई व्यापारी बार-बार गंदगी फैलाने में लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए व्यापारियों, नागरिकों और सफाई कर्मियों को मिलकर कार्य करना होगा। विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।विधायक दीपेश साहू ने नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिस वार्ड में भाजपा के पार्षद नहीं हैं, वहां पार्टी के कार्यकर्ता और छाया पार्षद विशेष रूप से सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वार्ड में सफाई अभियान की निगरानी करें, आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और यदि कहीं सफाई को लेकर समस्या है, तो तुरंत नगर पालिका अधिकारियों को सूचित करें।

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे हर वार्ड में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी वार्ड में सफाई को लेकर लापरवाही होती है, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए जनभागीदारी जरूरी है, और भाजपा कार्यकर्ता इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन: श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का संगम, 25 हजार श्रद्धालुओं ने पाया लाभ

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन: श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का संगम, 25 हजार श्रद्धालुओं ने पाया लाभ
Next: बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा से मिले पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा

ख़बरें और भी

  • छत्तीसगढ़
  • ताजा खबरें
  • दुर्ग
  • सूचना

बेमेतरा में समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों का एक माह के भीतर गुणवत्ता पूर्ण निराकरण किया जाएगा

sadikapavitra April 10, 2025 0
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • सूचना

नगर पालिका बेमेतरा को मिला एक पानी टैंकर, निवासी दिनेश गौतम ने पत्नी नीता गौतम के स्मृति में दानस्वरूप किया भेंट

sadikapavitra March 28, 2025 0
  • छत्तीसगढ़
  • ताजा खबरें
  • दुर्ग

चौथी बार दिनेश दुबे बने सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष महासचिव योगेश राजपूत  ब्यू

sadikapavitra March 26, 2025 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

June 16, 2026 0
मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ file_00000000236c7208b34973bec5115868 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

June 15, 2026 0
गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल  file_00000000576c72068316a2f345c02166 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

June 10, 2026 0
कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं file_00000000b744720790b21138838ed85c 4
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

June 8, 2026 0
CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार IMG-20260531-WA1131 5
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • सूचना

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

June 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

sadikapavitra June 16, 2026 0
file_00000000236c7208b34973bec5115868
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

sadikapavitra June 15, 2026 0
file_00000000576c72068316a2f345c02166
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

sadikapavitra June 10, 2026 0
file_00000000b744720790b21138838ed85c
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

sadikapavitra June 8, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.