पुलिस अधीक्षक ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाददाता पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी।
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर से है। जहां नगर के राइफल क्लब गाजीपुर से सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए एवं सुगम,सुरक्षित,सुव्यवस्थित,यातायात संचालन हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 ) यातायात माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है इसी क्रम में आज दिनांक 08 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत के अवसर पर गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने राइफल क्लब गाजीपुर से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर में घूमकर यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करेगी । तथा क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी यातायात द्वारा लोगो को फूल देकर सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात प्रभारी एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण शामिल हुए ।
ये भी पढ़ें पत्रकार ही पत्रकार की करवा सकती है हत्या …
