Skip to content
August 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सुलतानपुर डकैती कांड में STF ने किया एनकाउंटर
  • उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर डकैती कांड में STF ने किया एनकाउंटर

sadikapavitra September 23, 2024

सुलतानपुर डकैती कांड में STF ने किया एनकाउंटर

सुल्तानपुर डकैती कांड में आरोपी मंगेश यादव (Mangesh Yadav) के एनकाउंटर के बाद बड़े फलक पर चर्चा में आए दूसरे आरोपी अनुज प्रताप सिंह को भी यूपी एसटीएफ (UP STF) ने मार गिराया है. अनुज का एनकाउंटर उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के कुलुहागढ़ा में एसटीएफ ने सोमवार की अल सुबह करीब 4 बजे किया गया।

मंगेश यादव के एनकाउंटर पर खूब सियासत भी हुई थी, लेकिन अनुज के एनकाउंटर के बाद मामले में लगातार उठ रहे सवालों के जवाब मिलते नजर आ रहे हैं. इस खबर में आगे बढ़ने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आखिर यह अनुज प्रताप सिंह था कौन, जिसके एनकाउंटर को पुलिस बड़ी उपलब्धि बता रही है?

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव जनापुर का रहने वाला अनुज प्रताप सिंह जौनपुर के कुख्यात बिपिन सिंह गिरोह में डिप्टी था. इस बदमाश ने गुजरात के सूरत में भी बिपिन सिंह के साथ मिलकर डकैती डाली थी।

वहीं सुल्तानपुर डकैती कांड में भी यह बदमाश सबसे पहले ज्वैलरी शॉप में घुसा. वीडियो फुटेज से पुलिस ने इस बदमाश की पहचान की है. वारदात के बाद से ही फरार चल रहे इस बदमाश की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.पुलिस के मुताबिक इस वारदात का सरगना बिपिन था, हालांकि उसने पहले ही सरेंडर कर दिया था।

अब तक 11 बदमाशों की हो चुकी है अरेस्टिंग

वारदात में शामिल 8 बदमाशों को पुलिस ने दबिश के दौरान अरेस्ट किया. वहीं एक बदमाश को एनकाउंटर के दौरान गोली मारकर पकड़ा गया है. पुलिस का दावा है कि मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह को भी पुलिस ने अलग अलग हुए एनकांउटर में अरेस्ट करने की कोशिश की, लेकिन इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. मजबूरी में पुलिस को भी जवाबी फायरिग करनी पड़ी. इसमें इन दोनों की ही मौत हो गई. अभी भी इस वारदात में शामिल 14 में से 3 बदमाशों फुरकान, अरबाज और अंकित यादव की गिरफ्तारी बाकी है. पुलिस के मुताबिक इन तीनों पर भी एक एक लाख रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस ने इन बदमाशों की क्राइम कुंडली निकाली है. इसमें पता चला है कि अंकित यादव पर पांच, अरबाज पर तीन और फुरकान पर दो मुकदमे दर्ज हैं।

रायबरेली में बिपिन ने किया था सरेंडर

पुलिस के मुताबिक इस गैंग का सरगना बिपिन सिंह भी अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर का रहने वाला है. उसने वारदात के बाद ही रायबरेली की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. उसके गैंग में विनय शुक्ला निवासी सहमेऊ मोहनगंज, अजय यादव निवासी लारपुर थाना सिंगरामऊ जौनपुर, विवेक सिंह निवासी भवानीनगर मोहनगंज, मंगेश यादव निवासी अगरौरा थाना बख्शा जौनपुर, अंकित यादव निवासी हरिपुरा थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, अरविंद यादव निवासी चमरा डीह थाना फूलपुर आजमगढ़, दुर्गेश प्रताप सिंह निवासी नया पुरवा फायर स्टेशन रायबरेली शामिल हैं।

28 अगस्त को हुई थी डकैती

पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर के चौक ठठेरी बाजार निवासी भरत जी सोनी के प्रतिष्ठान में 28 अगस्त को दिन दहाड़े 1.35 करोड़ की डकैती हुई थी. इस मामले में पुलिस ने घेराबंदी कर 2 सितंबर की रात तीन बदमाशों सचिन सिंह, त्रिभुवन और पुष्पेंद्र सिंह को अरेस्ट किया था।

इन बदमाशों के पास से पुलिस ने डकैती की पंद्रह किलो चांदी और 38 हजार की नगदी बरामद की थी. इन्हीं बदमाशों से पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य बदमाशों के नाम मिले और फिर 5 सितंबर को मंगेश यादव और अब अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर हुआ है।

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जंगल में युवक की मिली सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Next: बिजली गिरने से 5 स्कूली बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

ख़बरें और भी

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.