Minister in charge Rakesh Sachan reached Kannauj on World Environment Day, planted trees in Lakhbahosi Bird Sanctuary
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का किया आह्वान
संवाददाता – ज्ञानेंद्र दूबे
(उ.प्र.) कन्नौज। ;-जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार कन्नौज पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिर्वा स्थित प्रसिद्ध लाखबहोसी पक्षी विहार में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पृथ्वी को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत भी मौजूद रहे और उन्होंने भी पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लाखबहोसी पक्षी विहार परिसर में उत्साह और जनसहभागिता के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
