बकाया टैक्स पर परिवहन विभाग की कार्रवाई
वाहन MP-53-P-0681 माजन मोड़ से जप्त
सिंगरौली :-
जिला परिवहन विभाग की टीम ने बकाया कर (टैक्स) न जमा करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन बस क्रमांक MP-53-P-0681 को माजन मोड़ बैढ़न से जप्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग द्वारा लगातार बकाया कर वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जांच के दौरान उक्त बस वाहन के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें टैक्स बकाया पाया गया।
इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर लिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बकाया कर जमा करने के बाद ही वाहन को छोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने वाहन मालिकों से समय पर कर जमा करने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।
