पात्रता के अनुसार हर हितग्राही को समय पर राशन मिलना सुनिश्चित करें: संपतिया उईक
सिंगरौली 21 मार्च 2026। जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईक मंत्री मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जयंत स्थित गोलाई बस्ती में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने राशन वितरण की प्रक्रिया, स्टॉक की उपलब्धता और दुकान की सामान्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने दुकान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को देख असंतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि राशन दुकान पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण में सेवाएं मिलनी चाहिए।
प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा, “पात्रता के अनुसार सभी कार्डधारकों को समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाए। वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की देरी
