Skip to content
April 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • धर्म / संस्कृति
  • राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र चलाने का संकल्प
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • लखनऊ
  • सूचना

राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र चलाने का संकल्प

sadikapavitra March 10, 2026
20260310_002946

Emphasis on organisational expansion in the district meeting of Rashtriya Bajrang Dal, resolution to run more and more Hanuman Chalisa centres

गोला में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को सक्रियता बढ़ाने की नसीहत; लखनऊ में प्रस्तावित प्रांतीय बैठक और डॉ. प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा

ब्यूरो अंशु वर्मा 

Lakhimpur Kheri update:- लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया की अध्यक्षता में मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि संगठन विभाग मंत्री रमाकांत अवस्थी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलने का अर्थ है पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना। जो पदाधिकारी अपने दायित्वों को नहीं समझ रहे हैं और संगठन के प्रति जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं, उन्हें पद से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने गोला नगर कार्यकारिणी की निष्क्रियता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही गोला नगर कार्यकारिणी को भंग कर उसका पुनर्गठन किया जाएगा और जिम्मेदार व सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

रमाकांत अवस्थी ने संगठन के लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर गांव, शहर, तहसील और जिले में अधिक से अधिक श्री हनुमान चालीसा केंद्र संचालित किए जाएं। इसके माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता के साथ हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा में छोटी-बड़ी बैठकों के माध्यम से हिंदू एकता का संदेश पहुंचाया जाना चाहिए।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने बताया कि जल्द ही लखनऊ में प्रांतीय बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके अलावा इसी महीने संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियों में सभी कार्यकर्ताओं को जुटना होगा।

बैठक में जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, रितेश कुमार, पारुष श्रीवास्तव, गगन कुमार, अंकित कुमार, श्यामू शाह, विकास कनौजिया, सोनू बजरंगी, अनिकेत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उपेक्षा और गंदगी से दम तोड़ता दलेलनगर का ऐतिहासिक तालाब, अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहा जलस्रोत
Next: सोशल मीडिया पर अवैध असलहों की नुमाइश, फूलबेहड़ पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.