Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • अब सिंगरौली से मिटेगा रिमोट एरिया होने का कलंक।
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

अब सिंगरौली से मिटेगा रिमोट एरिया होने का कलंक।

VIKAS KUMAR DUBEY February 22, 2026
FB_IMG_1771773076677

 

 

ऊर्जाधानी के रूप मे अपनी अलग पहचान रखने वाले सिंगरौली क्षेत्र से अब शीघ्र ही रिमोट एरिया होने का कलंक मिटने जा रहा है। मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र मे‌ होने के कारण सिंगरौली प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों मे आता है इसलिए हमेशा यहां पहुंचना ही‌ सबसे बड़ी चुनौती मानी जाती रही है किंतु अब एक साथ तीन मोर्चे पर मिली सफलता सिंगरौली के लिए नई सौगात लेकर आ रही‌ है। लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा के सतत प्रयास अब फलीभूत होते दिख रहे‌ हैं तथा सिंगरौली को यातायात तीन मोर्चों पर सफलता प्राप्त हुई है।

 

1. रेलवे के क्षेत्र में-

रेलवे के क्षेत्र मे सिंगरौली को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया गया है सिंगरौली कटनी रेल लाइन के दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण के साथ भोपाल के लिए दो नई ट्रेनों के मिलने से उर्जाधानी अब प्रदेश की राजधानी भोपाल से सीधे जुड़ जायेगा और प्रतिदिन भोपाल के लिए अब सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। अभी तक सप्ताह में तीन दिन ही यह सुविधा थी किंतु भोपाल धनबाद एवं भोपाल चोपन नई रेल मिलने से सप्ताह के सातों दिन भोपाल सिंगरौली रेलवे सेवा से जुड़ जायेंगे। रेलवे की ओर से जारी पत्र के अनुसार 24 फरवरी को भोपाल धनबाद तथा भोपाल चोपन ट्रेन का उद्घाटन होने जा रहा है तथा 25 फरवरी को बरगवां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा तथा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया जायेगा। इसके अतिरिक्त ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना मे सीधी और सिंगरौली के खंड मे बचे हुए बहरी से गोंदवाली रेल लाइन का टेंडर भी रेलवे द्वारा आवंटित कर दिया गया है। रीवा से लेकर सीधी एवं बहरी तक का काम युद्धस्तर पर चल रहा‌ है तथा बहरी‌ से गोंदवाली खंड को रेलवे ने ढाई वर्ष मे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बहरी गोंदवाली रेल खंड को जी आर इन्प्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 1898 करोड़ में यह ठेका प्राप्त हुआ है जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा की जा चुकी है तथा शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

 

2. सड़क के क्षेत्र में-

सीधी सिंगरौली सड़क मार्ग एन एच 39 का निर्माण विगत एक दशक से लंबित चल रहा है इस ग्रहण से सिंगरौली को छुटकारा मिलने वाला है क्योंकि मोर्थ ने अपने मापदंडों के आधार पर इसका निर्माण करने जा रहा है तथा इस कार्य का ठेका के सी‌ सी‌ बिल्डकान लिमिटेड को प्राप्त हुआ है जो कि देश में बड़े हाइवे और एक्सप्रेस वे बनाने के लिए जानी जाती है कंपनी ने इसकी बोली प्राप्त कर ली है तथा शीघ्र ही कार्यादेश प्राप्त कर काम प्रारंभ करने वाली है और यह सीधी सिंगरौली मार्ग आने वाले अल्प समय में ही जनता के लिए उपलब्ध होगा।

 

3. हवाई यातायात के क्षेत्र में-

सिंगरौली जिले मे हवाई पट्टी बनकर तैयार है तथा सिंगरौली भोपाल के लिए एयर टैक्सी की सेवा भी चल रही है किंतु इस हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में उन्नयन तथा बडे़ विमान चलाने के प्रयास तेज कर दिए गये हैं। सरकार की ओर से यह प्रक्रिया चल रही है तथा इसके प्रथम चरण का सर्वे भी पूर्ण कर लिया गया है। सांसद डॉ राजेश मिश्रा विगत दिनों केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू जी से मिलकर सिंगरौली एयर स्ट्रिप को एयर पोर्ट में उन्नयन करने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा बडे़ विमान चलाकर महानगरों से जोड़ने की प्रक्रिया मे तेजी लाने का आग्रह किया था, जिसके फलस्वरूप केंद्रीय विमानन मंत्री ने विमान प्राधिकरण के अधिकारियों को त्वरित निर्देश जारी कर इस प्रक्रिया मे तेजी लाने को कहा है तथा विमान प्राधिकरण को मध्यप्रदेश विमानन विभाग मे समन्वय स्थापित करने के लिये विशेष अधिकारी तैनात करने का निर्देश जारी किया है जिसका परिणाम निकट भविष्य में दिखाई देगा तथा सिंगरौली हवाई पट्टी हवाई अड्डे के रूप में विकसित होगी और बड़े विमानों का संचालन प्रारंभ होगा।

 

सांसद रहे इस उपलब्धि के मुख्य सूत्रधार।

 

लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा के तीन मोर्चे पर अलग-अलग प्रयासों से ये कार्य संभव हो पाये हैं। सिंगरौली भोपाल ट्रेनों का संचालन, सीधी सिंगरौली रेल खंड का शीघ्र निर्माण तथा सिंगरौली सीधी सड़क का निर्माण एवं सिंगरौली को हवाई सुविधा दिलाने मे सांसद लगातार प्रयासरत हैं और उनके प्रयास फलीभूत होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सांसद जी ने कहा कि ऊर्जाधानी को प्रदेश की राजधानी और देश की राजधानी से सीधे जोड़ने के लिए सड़क, रेल और हवाई मार्ग तीनो की सुविधा दिलाना उनकी प्राथमिकता में रहा है तथा यह प्रयास शीघ्र ही सफल होगा । रेलवे से भोपाल अब नियमित जुड़ रहा तथा सड़क भी शीघ्र ही बनकर तैयार होगी इसके बद अब सिंगरौली एवं दिल्ली की ट्रेन को नियमित कराने तथा सिंगरौली एयर पोर्ट का विकास कर भोपाल, दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों के लिए हवाई सेवा उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता मे है जो जल्द ही जनता को मिलेगी।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सांतरागाछी एक्सप्रेस में सफर कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़
Next: जयंत, निगाही क्षेत्र में रात होते ही वसूली गैंग सक्रिय, प्रशासन मौन

ख़बरें और भी

IMG-20260531-WA1131
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • सूचना

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

sadikapavitra June 6, 2026 0
file_00000000356871fa91c1c2907c2d84a7
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • सूचना

विश्व पर्यावरण दिवस पर कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान, लाखबहोसी पक्षी विहार में किया वृक्षारोपण

sadikapavitra June 6, 2026 0
file_000000002f50720ba384e75a9efeac93
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • लखनऊ
  • सूचना

कन्नौज में शंकराचार्य का प्रशासन पर बड़ा आरोप, पाल चौराहे पर रात्रि विश्राम का ऐलान

sadikapavitra June 5, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार IMG-20260531-WA1131 1
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • सूचना

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

June 6, 2026 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान, लाखबहोसी पक्षी विहार में किया वृक्षारोपण file_00000000356871fa91c1c2907c2d84a7 2
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • सूचना

विश्व पर्यावरण दिवस पर कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान, लाखबहोसी पक्षी विहार में किया वृक्षारोपण

June 6, 2026 0
कन्नौज में शंकराचार्य का प्रशासन पर बड़ा आरोप, पाल चौराहे पर रात्रि विश्राम का ऐलान file_000000002f50720ba384e75a9efeac93 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • लखनऊ
  • सूचना

कन्नौज में शंकराचार्य का प्रशासन पर बड़ा आरोप, पाल चौराहे पर रात्रि विश्राम का ऐलान

June 5, 2026 0
रिश्तों का खौफनाक अंत: बेटे ने रची मां-बाप और बहन की हत्या की साजिश, IMG-20260531-WA1131 4
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

रिश्तों का खौफनाक अंत: बेटे ने रची मां-बाप और बहन की हत्या की साजिश,

June 4, 2026 0
संगम से ग्रामीण इलाकों तक कुदरत का प्रहार, आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त file_00000000bcc0720b81eb28b11be2ee82 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

संगम से ग्रामीण इलाकों तक कुदरत का प्रहार, आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

May 29, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

IMG-20260531-WA1131
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • सूचना

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

sadikapavitra June 6, 2026 0
file_00000000356871fa91c1c2907c2d84a7
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • सूचना

विश्व पर्यावरण दिवस पर कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान, लाखबहोसी पक्षी विहार में किया वृक्षारोपण

sadikapavitra June 6, 2026 0
file_000000002f50720ba384e75a9efeac93
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • लखनऊ
  • सूचना

कन्नौज में शंकराचार्य का प्रशासन पर बड़ा आरोप, पाल चौराहे पर रात्रि विश्राम का ऐलान

sadikapavitra June 5, 2026 0
IMG-20260531-WA1131
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

रिश्तों का खौफनाक अंत: बेटे ने रची मां-बाप और बहन की हत्या की साजिश,

sadikapavitra June 4, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.