Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • मेजा संरक्षित क्षेत्र में हैवानियत! स्कॉर्पियो से काले हिरणों को कुचलने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा संरक्षित क्षेत्र में हैवानियत! स्कॉर्पियो से काले हिरणों को कुचलने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

sadikapavitra February 18, 2026
20260218_213611

black buck Brutality in Meja Reserve! Three accused arrested for attempting to crush blackbucks with a Scorpio

प्रयागराज के चांद खमरिया कृष्ण मृग संरक्षण क्षेत्र में शिकारियों की सनक, हिरणों के झुंड पर चढ़ाने दौड़ाई कार — वन विभाग की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, वाहन जब्त, आरोपी जेल भेजे गए

संवाददाता आलोपी शंकर शर्मा 

Meja black buck  Update मेजा प्रयागराज।:- कृष्ण मृग (काले हिरण) जैसे संरक्षित वन्य जीवों पर बेरहम हमला करने की साजिश को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। मेजा इलाके के चांद खमरिया स्थित कृष्ण मृग संरक्षण क्षेत्र में तीन युवक स्कॉर्पियो गाड़ी से हिरणों के झुंड को कुचलने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर वाहन समेत तीनों आरोपियों को धर दबोचा। मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।

चांद खमरिया क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में काले और सामान्य हिरण स्वच्छंद विचरण करते हैं। यह क्षेत्र विशेष रूप से कृष्ण मृगों के संरक्षण के लिए चिह्नित है, जहां शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है। वन विभाग की गश्ती टीम दिन-रात सुरक्षा में तैनात रहती है, लेकिन इसके बावजूद शिकारी अपनी घात लगाए बैठे रहते हैं।

IMG 20251103 WA10622

सोमवार की देर शाम काले रंग की स्कॉर्पियो (यूपी 70 जीएस 9222) में सवार तीन युवक हिरणों के झुंड का पीछा करते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे जानबूझकर हिरणों को कुचलने की कोशिश कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही मेजा रेंजर अजय सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेजा थाना क्षेत्र के कठौली निवासी अमित मिश्रा, पांती निवासी सुनील पटेल और पतई निवासी दुर्गेश पांडेय के रूप में हुई है। रेंजर अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है और तीनों को न्यायालय भेजकर जेल रवाना कर दिया गया।

बाइक स्टंट और सेल्फी पर भी चलेगा डंडा-

संरक्षित क्षेत्र में अक्सर कुछ लोग बाइक से फर्राटा भरते हुए हिरणों को डराते हैं। वहीं, कई युवक-युवतियां सेल्फी के चक्कर में हिरणों के बेहद करीब तक पहुंच जाते हैं, जिससे वन्य जीवों की जान को खतरा होता है। इस घटना के बाद वन विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है।

रेंजर ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अब:

संरक्षित क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर पूर्ण रोक रहेगी।

हिरणों के पास जाकर फोटो या वीडियो बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

गश्त बढ़ाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्य जीवों को देखने का आनंद लें, लेकिन उनकी जान से खिलवाड़ न करें। काले हिरण न सिर्फ प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं, बल्कि कानूनन संरक्षित भी हैं। उनके साथ क्रूरता करने वालों के लिए अब जेल ही अंतिम ठिकाना होगी।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंगरौली में रिश्वतखोर पटवारियों से ग्रामीण परेशान, पैसे लेने के बाद भी नहीं हो रहे काम..? पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार
Next: क्या मऊगंज का वार्ड नंबर 8 नगर पालिका की सूची से बाहर है? गंदगी, बदबू और बीमारियों के साए में जीने को मजबूर जनता

ख़बरें और भी

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.