Skip to content
May 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • नहर की पटरी पर युवती की लाश मिलने से हड़कंप, न चोट के निशान न पहचान — हत्या या साजिश? अनसुलझी गुत्थी 
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

नहर की पटरी पर युवती की लाश मिलने से हड़कंप, न चोट के निशान न पहचान — हत्या या साजिश? अनसुलझी गुत्थी 

sadikapavitra February 6, 2026
20260206_212100

The discovery of a young woman’s body on a canal bank caused a stir, with no signs of injury or identification—murder or conspiracy? An unsolved mystery.

मऊआइमा थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर किनारे मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, फोरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट 

Prayagraj Crime Update  प्रयागराज।- गंगापार के मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलई बाजार के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोवर्धनपुर पुलिया के निकट पड़े शव को देखकर सुबह नहर पटरी से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष आंकी जा रही है। उसके शरीर पर जींस पैंट और कुर्ती थी, पैरों में जूते पहने थे। एक हाथ में कलाईनारा और दूसरे हाथ में घड़ी पाई गई। घटनास्थल की स्थिति को देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

IMG 20251103 WA10622

सूचना मिलते ही मऊआइमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसीपी फूलपुर विवेक यादव के निर्देश पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने करीब दो घंटे तक घटनास्थल की गहन जांच की, लेकिन मृतका के शरीर पर संघर्ष या बाहरी चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

पहचान बनी सबसे बड़ी चुनौती-

पुलिस ने आसपास के गांवों में युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जिले के सभी थानों के साथ-साथ पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ को भी शव मिलने की सूचना दी गई है। मृतका की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न थानों में भेजी गई है ताकि उसकी पहचान हो सके।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस-

गोवर्धनपुर पुलिया की ओर आने-जाने वाले सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस गुरुवार शाम छह बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जिस तरह शव को यहां लाकर फेंका गया है, उससे चार पहिया वाहन के इस्तेमाल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य-

एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि युवती के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हत्या, दुष्कर्म और साजिश—तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एनटीपीसी पार्किंग से चोरी की बाइक बरामद, मेजा पुलिस ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा
Next: ये यूपी है गुरु! यहां ‘मौत’ भी हार गई सिस्टम से—7 साल तक मुर्दा उठाता रहा पेंशन, परिवार ने बनाया सरकार को ठगी का शिकार

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.