Skip to content
August 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • प्रयागराज में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से चेहरे पर वार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

प्रयागराज में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से चेहरे पर वार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

sadikapavitra February 5, 2026
IMG-20251103-WA1062(2)

A young man was attacked with a sharp-edged weapon in Prayagraj; police filed an FIR.

रामनगर में घर लौटते समय घेरकर पीटा गया युवक, मेडिकल रिपोर्ट में सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों की पुष्टि

संवाददाता आलोपी शंकर शर्मा 

Meja Crime News मेजा प्रयागराज:-  मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धारदार हथियार से किए गए इस हमले में युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट में भी युवक को गहरी चोटें लगने की पुष्टि हुई है।

यह घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित प्रेमचंद्र दुबे (पुत्र स्वर्गीय रामनरेश दुबे, निवासी समोगरा, थाना मेजा) रामनगर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जब वह बुड़ारेपुर और समोगरा के बीच तेजबली की मशीन के पास पहुंचे, तभी गांव के ही बुधिया (पुत्र दीपक), दीपक (पुत्र बेचन प्रसाद) तथा उनके चार अन्य साथियों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने पहले प्रेमचंद्र दुबे को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनके चेहरे पर गहरा कट लग गया और शरीर में कई अंदरूनी चोटें आईं। हमले के दौरान आरोपी बुधिया ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। भीड़ जुटते देख सभी आरोपी प्रेमचंद्र और उनके परिजनों को फर्जी मुकदमों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित प्रेमचंद्र दुबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपियों से अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। उनकी शिकायत पर मेजा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रामनगर चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की गई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने सिर और चेहरे पर गहरे जख्म होने की पुष्टि की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एनटीपीसी मेजा की पार्किंग से बाइक चोरी, हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में सेंध से हड़कंप
Next: पूर्व महापौर की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल, साजिश की आशंका में FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय

ख़बरें और भी

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.