Skip to content
March 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • कानपुर
  • एसआईआर नोटिस की सुनवाई में उमड़ा मतदाताओं का जनसैलाब, तहसील सभागार में मची अफरा-तफरी
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • सूचना

एसआईआर नोटिस की सुनवाई में उमड़ा मतदाताओं का जनसैलाब, तहसील सभागार में मची अफरा-तफरी

sadikapavitra January 28, 2026
20260128_195558

A huge crowd of voters gathered for the hearing of the SIR notice, causing chaos in the Tehsil auditorium.

मताधिकार बचाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे मतदाता, दस्तावेज जमा करने को लेकर धक्का-मुक्की, अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

संवाददाता: हिमांशु गौर

Jalaun News कोंच (जालौन)।-पुनरीक्षण मतदाता सूची–2025 के अंतर्गत वर्ष 2003 की मतदाता सूची के सापेक्ष आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत न करने वाले मतदाताओं को जारी किए गए एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) नोटिस की सुनवाई मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित की गई। सुनवाई के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

नोटिस प्राप्त मतदाताओं की भारी भीड़ सुबह से ही तहसील परिसर में जुटने लगी। देखते ही देखते तहसील सभागार में मतदाताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मतदाता अपने मताधिकार को सुरक्षित रखने के लिए जारी 17 प्रकार के प्रमाणपत्रों और अभिलेखों को लेकर इधर-उधर भटकते नजर आए।

भीड़ अधिक होने के कारण हालात बेकाबू होते दिखे। कागजात जमा कराने के लिए मतदाताओं को धक्का-मुक्की तक का सामना करना पड़ा। अफरा-तफरी का माहौल ऐसा रहा कि कई लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बावजूद इसके, मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो जाएं, इसी डर से लंबी कतारों में डटे रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह प्रक्रिया बूथवार अधिकारियों को बैठाकर कराई जाती तो मतदाताओं को इस भारी अव्यवस्था और परेशानियों से राहत मिल सकती थी। एक ही स्थान पर सभी को बुलाए जाने से अव्यवस्था और भीड़ बढ़ गई, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए।

इस दौरान प्रभारी तहसीलदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल, सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह जादौन, पारस अग्रवाल, अजय यादव सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और अभिलेखों की जांच की प्रक्रिया में जुटे रहे।

हालांकि अधिकारियों ने व्यवस्था संभालने का प्रयास किया, लेकिन भारी भीड़ के कारण मतदाताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मतदाताओं ने मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की सुनवाई को बूथ स्तर पर आयोजित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सिमरा शेखपुर में अवैध खनन का काला खेल, ओवरलोडिंग और बिना प्रपत्रों के फर्राटा भरते ट्रक
Next: उरई स्टेशन रोड पर चमकी ईमानदारी, सफाई कर्मी राजा वाल्मीकि ने लौटाया आभूषणों से भरा लेडीज़ पर्स 

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.