Shri Jagannath Public School’s annual festival “Sampanna” was celebrated with great pomp.
लोकनृत्यों, सांस्कृतिक प्रस्तुति और ‘मिशन सिंदूर’ नाटक ने दर्शकों को किया भावविभोर
ब्यूरो अंशु वर्मा
Lakhimpur School News लखीमपुर खीरी।:- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जगतनारायण पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव “स्पंदन” का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।
वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चों ने अवधी, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी लोकनृत्य एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं “मिशन सिंदूर” विषय पर आधारित नाटक ने कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भर दिया। नाटक के दौरान देशभक्ति और संवेदनाओं का ऐसा प्रभाव पड़ा कि दर्शकगण एवं मुख्य अतिथि भी भावुक हो उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों ने जिस प्रकार अनुशासन, संस्कार और देशभक्ति की भावना को मंच पर प्रस्तुत किया है, वह मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री की शिक्षा संबंधी मंशा के अनुरूप है।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सफल तैयारी के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय प्रबंधक उत्तम तिवारी को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल होने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भारतीय स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक संगठन के प्रदेश संयोजक कमलेश शुक्ला, महामंत्री पंकज सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा, गन्ना समिति के अध्यक्ष अशोक अवस्थी, नीरज सिंह, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष संदीप मौर्य सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
