Skip to content
March 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • माघ मेला में सुरक्षा का महाप्लान, आपात स्थिति में लागू होंगे आठ इमरजेंसी प्लान
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

माघ मेला में सुरक्षा का महाप्लान, आपात स्थिति में लागू होंगे आठ इमरजेंसी प्लान

sadikapavitra December 16, 2025
20251216_231413

A grand security plan for the Magh Mela, eight emergency plans will be implemented in case of an emergency.

प्रमुख स्नान पर्वों पर शहर रहेगा नो-व्हीकल जोन, 22 सामान्य पर्वों पर भी लागू होगा ट्रैफिक प्लान, ग्रीन कॉरिडोर की विशेष व्यवस्था

ब्यूरो रिपोर्ट 

माघ मेला प्रयागराज। Magh Mela 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन योजना तैयार की है। श्रद्धालुओं के नियंत्रित आगमन और सुरक्षित वापसी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्नान पर्वों पर मेला क्षेत्र के साथ-साथ पूरे शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। इसके अलावा 22 सामान्य स्नान पर्वों पर भी विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आठ इमरजेंसी प्लान तैयार किए गए हैं, जिनमें ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था भी शामिल है।

बताया गया कि तीन जनवरी 2026 से शुरू होने वाला माघ मेला 44 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल छह प्रमुख स्नान पर्व होंगे। इन पर्वों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इस बार मेला क्षेत्र को पहले की तुलना में और अधिक व्यवस्थित करते हुए तीन के बजाय पांच जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एएसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। वहीं सर्किल की संख्या आठ से बढ़ाकर नौ कर दी गई है, जिनमें डीएसपी तैनात होंगे।

मेला क्षेत्र में सुरक्षा ढांचे को भी मजबूत किया गया है। थानों की संख्या 14 से बढ़ाकर 17, चौकियों की संख्या 40 से बढ़ाकर 42 तथा स्नान घाटों की संख्या 24 से बढ़ाकर 31 कर दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 42 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां लगभग 1 लाख 30 हजार वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा पुलिस लाइन और यातायात लाइन की स्थापना भी पूरी कर ली गई है। खोया-पाया केंद्रों की संख्या बढ़ाकर सात कर दी गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर मेला क्षेत्र में कुल 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें से 150 एआई आधारित होंगे। वहीं शहर भर में पहले से 1152 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं। मेला के सभी 17 थानों पर साइबर हेल्प डेस्क और महिला हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

एसपी मेला नीरज पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में क्रमवार आठ इमरजेंसी प्लान लागू किए जाएंगे।

पहले प्लान के तहत संगम पर दबाव बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को रामघाट और हनुमान घाट की ओर मोड़ा जाएगा।

दूसरे प्लान में झूंसी की ओर से संगम की एंट्री बंद की जाएगी।

तीसरे प्लान के तहत श्रद्धालुओं को फोर्ट रोड, जीटी जवाहर से पटेल संस्थान होते हुए काली मार्ग-दो से भेजा जाएगा।

चौथे प्लान के अनुसार सीएमपी से भीड़ को जार्जटाउन थाना, सोहबतियाबाग डाट पुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पांचवें प्लान में मेडिकल चौराहा से बक्शी बांध और नागवासुकी की ओर प्रवेश दिया जाएगा।

छठे प्लान के तहत पुराने शहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पुराने पुल से अरैल की ओर भेजा जाएगा।

सातवें प्लान के तहत हनुमान मंदिर और अक्षयवट के दर्शन अस्थायी रूप से बंद किए जाएंगे।

आठवें और अंतिम प्लान में नावों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।

पुलिस प्रशासन का दावा है कि इन व्यापक इंतजामों के जरिए माघ मेला 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाया जाएगा, ताकि करोड़ों श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के आस्था की डुबकी लगा सकें।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, सेमरिहा मार्ग पर दर्दनाक हादसा
Next: एम.पी. ट्रांसको सबस्टेशन में ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल संपन्नः

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.