Dr. Praveen Bhai Togadia’s birth anniversary celebrated with great pomp in Gola, a pledge was taken to recite 501 Hanuman Chalisas.
राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक के 59वें जन्मदिन पर केक कटिंग, फल वितरण और सनातन एकता का सन्देश
ब्यूरो – अंशु वर्मा
Lakhimpur Gola- गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू हृदय सम्राट माननीय डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी का 59वां जन्मोत्सव गोला गोकर्णनाथ में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में उनके निज निवास, मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी, कस्बा गोला में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर डॉ. तोगड़िया जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा देशवासियों और समस्त सनातन धर्मियों के लिए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय डॉ. साहब के आह्वान पर पूरे देश में एक लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में लखीमपुर खीरी जनपद में 501 हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 5–5 लोगों की समितियां बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों के मठों, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करेंगे।
नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने अपने संबोधन में जाति-पात से ऊपर उठकर समाज में एकता, समरसता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के साथ जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, ब्लॉक मीडिया प्रभारी संजय सिंह चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप, जिला संयुक्त मंत्री कुशविंदर सिंह चौहान, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अंशु वर्मा (AHP), मनोज वर्मा जिला मंत्री (AHP), नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, आकाश कुमार मंडल उपाध्यक्ष बिजुआ, हैप्पी गुप्ता मंडल मंत्री बिजुआ, गोल्ड मिश्रा मंडल अध्यक्ष बिजुआ, छोटू भाई संयुक्त मंत्री, विष्णु ब्लॉक महामंत्री बिजुआ, नीरज पटेल, सीतू कश्यप, विकास कनौजिया, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
