Woman dies tragically after being hit by a train in Manda: Body identified, case linked to domestic dispute
बामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात हुई घटना; फोटो से पहचान के बाद सरोज देवी का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया—पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
संवाददाता आलोपी शंकर शर्मा
प्रयागराज। मेजा :- मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात एक महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। मांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की।
दोपहर करीब 2 बजे फोटो के आधार पर शव की पहचान बादपुर गांव निवासी सरोज देवी (पत्नी भगवानदास सोनकर) के रूप में हुई। पहचान के बाद परिजन भी मांडा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने सरोज देवी की पुष्टि की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला कथित तौर पर घरेलू विवाद से परेशान होकर घर से निकली थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उन्होंने रेलवे ट्रैक पर जान दे दी। हालांकि पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
(Bharat Ganj Choki) भारत गंज चौकी प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि घटना मध्य रात्रि की है। रात में ही जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी। सुबह से पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई और दोपहर में शव की शिनाख्त पूरी होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
