Skip to content
March 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • सिंगरौली
  • मजौना रेत खदान में अवैध खनन अनियंत्रित, माइनिंग विभाग की निष्क्रियता और स्थानीय दबंग की मनमानी से दिन-रात नदी का सीना छलनी
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

मजौना रेत खदान में अवैध खनन अनियंत्रित, माइनिंग विभाग की निष्क्रियता और स्थानीय दबंग की मनमानी से दिन-रात नदी का सीना छलनी

VIKAS KUMAR DUBEY December 1, 2025
Screenshot_2025-11-30-18-19-29-45_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

सिंगरौली/देवसर।

जियावन थाना क्षेत्र स्थित मजौना रेत खदान में अवैध उत्खनन का खेल अब बिना रोक-टोक जारी है। तय सीमा से बाहर खनन, मशीनों की रातभर नदी में आवाजाही, और विभाग की चुप्पी इन सबने ग्रामीणों के उस संदेह को मजबूत कर दिया है कि माइनिंग विभाग न सिर्फ निष्क्रिय है, बल्कि अपनी चुप्पी से दबंगों को अप्रत्यक्ष सहारा भी दे रहा है।

माइनिंग विभाग की निष्क्रियता ने खदान को खुला मैदान बनाया*

खदान में न सीमांकन हुआ, न नियमित निरीक्षण, न निगरानी और न ही अवैध उत्खनन पर कोई कड़ी कार्यवाही दिखी। ग्रामीणों का आरोप माइनिंग विभाग जागता ही नहीं। दबंग रात-दिन मशीन चलाए जा रहा है और विभाग सिर्फ कागजों में सक्रिय दिखता है।

स्थानीय दबंग को मिला लोडिंग का काम और शुरू हो गई दिन-रात चोरी व उत्खनन की खुली छूट

सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है उस स्थानीय दबंग पर जिसे खदान में लोडिंग का काम सौंपा गया है। ग्रामीण बताते हैं कि यह वही व्यक्ति है जो पहले से ही अवैध रेत चोरी में सक्रिय था। अब लोडिंग की आड़ में दिन में मशीनें हटाकर विभाग को चकमा, रात में मशीनें महान नदी की धारा में उतारकर अंधाधुंध उत्खनन, यानी दिन में सफाई रात में चोरी।

खबर चलने पर अफरा-तफरी, लेकिन रात में वही पुराना खेल

जब मीडिया में अवैध खनन की खबरें चलीं, तो दबंग ने तुरंत मशीनें खदान से हटवा दीं, ताकि विभाग के निरीक्षण में सब ठीक दिखे। लेकिन ग्रामीणों ने बताया रात होते ही वही मशीनें फिर महान नदी की बहती धारा में पहुंच जाती हैं और NGT नियमों की धज्जियां उड़ती हैं।

NGT आदेशों का मखौल नदी की धारा में मशीनें, विभाग मौन

NGT ने नदी की धारा में मशीनरी चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। लेकिन मजौना में मशीनें नदी के बीच तक उतर रही हैं रातभर उत्खनन हो रहा है नदी किनारों का कटाव बढ़ रहा है और माइनिंग विभाग मौन है ग्रामीणों का तंज NGT के आदेश सिर्फ पेपर पर हैं, मजौना में उनकी कोई कीमत नहीं।

जांच टीम आई और उत्खनन दोगुना क्या यही है विभाग की कार्रवाई?

26 नवंबर को माइनिंग विभाग की टीम मजौना पहुंची, लेकिन निरीक्षण पूरा करना भी मात्र औपचारिकता लग रहा था। टीम के लौटते ही अगले ही दिन खदान में एक मशीन की जगह दो-दो मशीनें लगा दी गईं।ग्रामीणों की तीखी प्रतिक्रिया यह कार्रवाई नहीं, ठेकेदारों को संकेत है जो करना है करो, विभाग की तरफ से कोई रोक नहीं।

कंपनी की चुप्पी पर भी सवाल क्या केवल रॉयल्टी लेना ही मकसद?

ग्रामीण पूछ रहे हैं अगर कंपनी नियंत्रण नहीं कर पा रही, तो काम किसे देकर रखा है? विभाग सो रहा है और कंपनी मूकदर्शक क्यों है? कंपनी की ओर से न कोई कड़ा निर्देश, न मशीनों पर रोक, न रात के उत्खनन पर कार्रवाई इससे शक और भी गहरा हो रहा है।

ग्रामीणों की चेतावनी अगर मनमानी नहीं रुकी तो आंदोलन तय

ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश अब यह सिर्फ रेत की बात नहीं, नदी, पर्यावरण और गांव के भविष्य की बात है। अगर अव्यवस्था ऐसे ही चलती रही, तो मजौना आंदोलन देखेगा।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बरगवां थाना क्षेत्र के कसर–गोंदवाली इलाके में डीज़ल और नशीले पदार्थों के कथित अवैध कारोबार का मामला उजागर
Next: बांकेगंज–गोला रोड पर भीषण हादसा: 20 वर्षीय सुखविन्दर की मौके पर मौत

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.