Skip to content
May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • प्रयागराज में अब बकरियों की नस्ल सुधार में आएगी क्रांति: यूपी में शुरू हुआ कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, सरकारी अस्पतालों में बने स्पेशल सेंटर
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

प्रयागराज में अब बकरियों की नस्ल सुधार में आएगी क्रांति: यूपी में शुरू हुआ कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, सरकारी अस्पतालों में बने स्पेशल सेंटर

sadikapavitra November 6, 2025
20251106_221618

गाय-भैंस की तरह अब बकरियों का भी होगा कृत्रिम गर्भाधान, प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

ब्यूरो – रवि शंकर गुप्ता 

सादिका पवित्र – प्रयागराज।-  उत्तर प्रदेश में पशुपालन को नई ऊंचाई देने की दिशा में अब एक बड़ा कदम उठाया गया है। गाय-भैंस की तरह अब बकरियों का भी कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) किया जाएगा। इसके लिए सरकारी पशु चिकित्सालयों में विशेष केंद्र (Artificial Insemination Centers) स्थापित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य बकरी पालन को प्रोत्साहन देना, नस्ल सुधार करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

प्रयागराज में बने 14 कृत्रिम गर्भाधान केंद्र-

जिले के 14 राजकीय पशु चिकित्सालयों को कृत्रिम गर्भाधान केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। इनमें शंकरगढ़, प्रतापपुर, हंडिया, कोरांव, जसरा, सोरांव, लालगोपालगंज, कौधियारा, मांडा, करछना, उरुवा, मेजा, भगवतपुर और बहरिया के अस्पताल शामिल हैं।

इन केंद्रों पर उन्नत नस्ल वाले बकरों के सीमन से बकरियों का गर्भाधान कराया जाएगा। फिलहाल, प्रत्येक केंद्र को 30-30 सीमन डोज उपलब्ध कराए गए हैं।

IMG 20251103 WA10622

प्रशिक्षित टीम करेगी कार्य-

केंद्रों पर कार्य के लिए पांच पशु चिकित्सक, पांच पशुधन प्रसार अधिकारी और चार पशु मित्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ये सभी विशेषज्ञ बकरियों के कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया को वैज्ञानिक तरीके से संचालित करेंगे।

यह सुविधा पशुपालकों को पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी ताकि छोटे किसान भी आसानी से इसका लाभ उठा सकें।

उन्नत नस्लों से बढ़ेगा दूध और मांस उत्पादन-

गंगापार और यमुनापार क्षेत्रों में लगभग 70 हजार किसान व पशुपालक करीब 3.84 लाख बकरियां पाल रहे हैं। इनमें अधिकांश सामान्य या संकर नस्ल की बकरियां हैं, जो दूध और मांस उत्पादन में पीछे हैं।

वहीं, बरबरी, जमुनापारी, बीट और ब्लैक बंगाल जैसी उन्नत नस्लों की बकरियां प्रतिदिन दो से तीन लीटर दूध देती हैं और एक वर्ष के भीतर तैयार हो जाती हैं। इनका वजन 30 से 50 किलोग्राम तक होता है, जो बाजार में अधिक मूल्य दिलाता है।

किसानों की आय में आएगा इजाफा-

पशुपालन विभाग का मानना है कि बकरियों के नस्ल सुधार से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही, यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मार्ग खोलेगा।

“बकरियों की नस्ल में सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान की व्यवस्था शुरू की गई है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। किसान व पशुपालक इस योजना का लाभ उठाएं।”

— डॉ. शिवनाथ यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रयागराज

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अब बेमानी हो गई सूचना अधिकार अधिनियम की जानकारी लेना
Next: फुल कोर्ट मीटिंग में सर्वसम्मति से हुआ चयन | इलाहाबाद और लखनऊ दोनों पीठों के अधिवक्ताओं को मिला सम्मान

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.