ब्लाक युवा कांग्रेस सरई के अशोक कुमार बैस अध्यक्ष निर्वाचित
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस कांग्रेस चुनाव 2025 का आज परिणाम घोषित हुआ जिसमें सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा अन्तर्गत ब्लाक युवा कांग्रेस सरई के पद पर उम्मीदवार अशोक कुमार बैस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। सरई ब्लाक अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में थे तीनों ने एक महिने तक जोर शोर से आनलाइन वोटिंग करवाया।
सरई ब्लाक में कुल 1534 वोट पड़े। जिसमें से अशोक कुमार बैस को 812 वोट मिले वहीं दूसरे नंबर पर रहे अरमान अली को 344 वोट मिले तथा तीसरे नंबर पर रहे संजय द्विवेदी को 369 वोट मिले। अशोक कुमार बैस को युवा कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष निर्वाचित होने पर युवा भाइयों में खुशी की लहर छा गई है। अशोक कुमार बैस ने अपनी जीत का श्रेय सरई ब्लाक अंतर्गत सभी युवा साथियों, बुजुर्गों एवं अपने शुभचिंतकों का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।
