Skip to content
March 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • मऊगंज सिविल अस्पताल में भ्रष्टाचार और लापरवाही का आलम: सरकारी डॉक्टर बने कारोबारी, प्रशासन मूकदर्शक
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा

मऊगंज सिविल अस्पताल में भ्रष्टाचार और लापरवाही का आलम: सरकारी डॉक्टर बने कारोबारी, प्रशासन मूकदर्शक

sadikapavitra October 30, 2025
20251030_214311

सीएमएचओ के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध मेडिकल कारोबार — अस्पताल के डॉक्टर ओपीडी छोड़ निजी क्लीनिक चलाने में व्यस्त, बीएमओ बोले: “कोई मेरी बात नहीं सुनता”

संवाददाता मुस्ताक अहमद 

सादिका पवित्र – मऊगंज, रीवा |

रीवा से अलग होकर बना नवीन जिला मऊगंज आज अपनी खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार की वजह से सुर्खियों में है। यहां सरकारी डॉक्टरों की लापरवाही और निजी कारोबार ने स्वास्थ्य विभाग की छवि को पूरी तरह धूमिल कर दिया है। आम जनता इलाज के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला के कथित संरक्षण में जिलेभर में अवैध मेडिकल स्टोर्स और निजी जांच केंद्रों का कारोबार फल-फूल रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ही इस अवैध नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

सिविल अस्पताल में डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल-

मऊगंज सिविल अस्पताल का हाल बेहद खराब है। ओपीडी में समय से पहले कुर्सियाँ खाली हो जाती हैं, जबकि मरीज लाइन में खड़े रह जाते हैं। अस्पताल में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ नियमित रूप से ड्यूटी से नदारद रहते हैं।

सूत्रों का कहना है कि ये ही डॉक्टर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित एडवांस एक्स-रे सेंटर और निजी मेडिकल प्रतिष्ठान चलाने में लगे हैं। यह सीधे तौर पर सेवा शर्तों का उल्लंघन और सरकारी पद का दुरुपयोग है।

अस्पताल में आने वाले मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर जानबूझकर उन्हें निजी क्लीनिक या जांच केंद्रों की ओर भेजते हैं, ताकि निजी कमाई बढ़ सके। इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का विश्वास पूरी तरह कमजोर हो गया है।

बीएमओ प्रद्युम्न शुक्ला बोले — “हमारी कोई नहीं सुनता”

जब इस मुद्दे पर बीएमओ डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला से मीडिया ने सवाल किया, तो उन्होंने खुद बेबस होकर कहा —“मैंने कई बार जिले के कलेक्टर और अधिकारियों को डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। सभी अनदेखा कर देते हैं।”

बीएमओ की यह स्वीकारोक्ति अपने आप में बताती है कि जिले के स्वास्थ्य तंत्र में प्रशासनिक पकड़ कमजोर पड़ चुकी है और भ्रष्टाचार ने जड़ें जमा ली हैं।

जनता में आक्रोश, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल-

मऊगंज के प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि जब सरकारी डॉक्टर खुद अवैध कारोबार और निजी हितों में लिप्त होंगे, तो जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

लोगों ने कलेक्टर और संभागीय आयुक्त से मांग की है कि वे इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराएं और सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला सहित उन सभी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करें, जो अवैध गतिविधियों में शामिल हैं !

स्वास्थ्य तंत्र पर मंडरा रहा संकट –

मऊगंज जैसे नए जिले में जनता को उम्मीद थी कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। सरकारी अस्पतालों में न डॉक्टर बैठते हैं, न दवाएं उपलब्ध हैं।

ऐसे में प्रशासन की चुप्पी और लापरवाही न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, बल्कि जनता की जान के साथ खिलवाड़ भी बन चुकी है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नैनी में इंसानियत हुई शर्मसार: खिलौने के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती
Next: राष्ट्रीय बजरंग दल की मिसाल: मृत गाय का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया पशु संवेदना का संदेश

ख़बरें और भी

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष? Screenshot_20260325-121855.Facebook 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

March 25, 2026 0
जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!* IMG-20260325-WA0006 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

March 25, 2026 0
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन FB_IMG_1774370634587 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

March 24, 2026 0
कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..? FB_IMG_1774370186678 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

March 24, 2026 0
दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे! FB_IMG_1774367144598 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे!

March 24, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0
FB_IMG_1774370186678
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.