Skip to content
May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • मांडा में दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर निकाला: ससुर पर अश्लील हरकत और पति पर दूसरी शादी की धमकी का आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

मांडा में दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर निकाला: ससुर पर अश्लील हरकत और पति पर दूसरी शादी की धमकी का आरोप

sadikapavitra October 28, 2025
20251028_232458

खासमांडा निवासी नीतू कुशवाहा ने पति, ससुर, सास और चचिया ससुर पर लगाया गंभीर आरोप; पुलिस ने मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज किया, जांच शुरू

सुरेश चंद्र मिश्रा 

प्रयागराज (मांडा) | – मांडा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। खासमांडा निवासी नीतू कुशवाहा ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

20251028 232458

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति अनिल कुमार कुशवाहा, ससुर कमलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, सास इंद्रकली और चचिया ससुर राजेश्वरी प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शादी में लाखों का दहेज देने के बाद भी की गई मांगें

नीतू की शादी 21 अप्रैल 2025 को कोरांव थाना क्षेत्र के कोसफरा गांव निवासी अनिल कुमार कुशवाहा से हुई थी। शादी के दौरान पीड़िता के पिता ने साढ़े छह लाख रुपये नकद, एक लाख रुपये ऑनलाइन, और सोना-चांदी, टीवी, फ्रिज, कूलर सहित लाखों का सामान उपहार में दिया था।

लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद ससुरालियों ने खुद को ऊंची हैसियत का बताते हुए बुलेट मोटरसाइकिल और दो तोले सोने की चेन की अतिरिक्त मांग कर दी। जब नीतू ने मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी, तो उन्होंने आर्थिक असमर्थता जताई। इसके बाद से ही पति अनिल उसे दूसरी शादी की धमकी देने लगा।

ससुर और चचिया ससुर पर अश्लील हरकत का आरोप

नीतू ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर 2025 की रात को उसका ससुर कमलेश्वर प्रसाद, जो कोरांव तहसील में कर्मचारी हैं, शराब के नशे में उसके कमरे में घुस आया और अश्लील हरकत करते हुए दबोचने की कोशिश की। नीतू ने साहस दिखाते हुए उन्हें धक्का देकर कमरे से बाहर निकाला और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

अगले दिन, उसके चचिया ससुर राजेश्वरी प्रसाद ने भी कमरे में घुसकर अशोभनीय हरकत की। जब उसने इसका विरोध किया तो सास इंद्रकली ने उसे “घर के लायक नहीं” कहकर दो दिनों तक बिना भोजन और पानी के कमरे में बंद रखा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी – 

पीड़िता की तहरीर पर मांडा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अश्लील हरकत से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नीतू का मेडिकल परीक्षण कराया है और अब आरोपों की गहन जांच कर रही है।

समाज में बढ़ती दहेज प्रथा पर सवाल –

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शादी में लाखों रुपये और उपहार देने के बावजूद भी महिलाएं क्यों बनती हैं अत्याचार की शिकार। स्थानीय महिलाएं और समाजसेवी संगठनों ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आबकारी विभाग में पदस्थ उप निरीक्षक का हुआ प्रमोशन, बने सहायक जिला आबकारी अधिकारी 
Next: मेजा में छठ महापर्व का भव्य समापन: व्रती महिलाओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर गूंजे जयकारे

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.