Skip to content
May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • दुद्धीचुआ परियोजना में संगठन का विरोध प्रदर्शन, समस्याओं के निराकरण की रखी माँग
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

दुद्धीचुआ परियोजना में संगठन का विरोध प्रदर्शन, समस्याओं के निराकरण की रखी माँग

VIKAS KUMAR DUBEY September 12, 2025
IMG-20250912-WA0158

दुद्धीचुआ परियोजना में संगठन का विरोध प्रदर्शन, समस्याओं के निराकरण की रखी माँग
परियोजना के दावों की खुली पोल, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने उठाए गंभीर सवाल

सिंगरौली। एनसीएल के दुद्धीचुआ परियोजना में प्रबंधन जहां कागजों पर नियमों के तहत उद्योग के संचालन के लाख दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इन दावों की पोल खोलते हुए अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने कई गंभीर मुद्दों को सार्वजनिक किया है। संगठन का कहना है कि कोयला उद्योग की तमाम समस्याओं पर वर्षों से प्रबंधन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी समस्या का ठोस समाधान नहीं किया गया। इसी के विरोध में संगठन ने दूधिचुआ एनसीएल गेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर माँगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

नियमित भर्ती की माँग

संगठन ने कहा कि कोयला उद्योग अपने 50 वर्ष पूरे कर चुका है और उत्पादन लक्ष्य लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन नियमित कर्मचारियों की संख्या चिंताजनक रूप से घट रही है। एक समय उद्योग में 6.5 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे, जबकि आज संख्या घटकर महज 2 लाख रह गई है। सिंगरौली में भी कर्मियों की संख्या 1 लाख से घटकर 40 हजार तक हो गई और लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए नए गैर-अधिकारी कर्मियों की नियमित भर्ती तत्काल की जानी चाहिए।

ठेका प्रथा पर बढ़ती निर्भरता

संगठन ने आरोप लगाया कि उद्योग का अधिकतम कार्य अब ठेका और आउटसोर्सिंग पद्धति से कराया जा रहा है। इससे न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि श्रमिकों के साथ शोषण भी हो रहा है। ठेका श्रमिकों को न प्रशिक्षण दिया जाता है, न ही सुरक्षा संबंधी साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। संगठन ने माँग रखी कि कोयला उत्पादन में नियमित कर्मचारियों की भागीदारी न्यूनतम 50 प्रतिशत सुनिश्चित की जाए।

ठेका मजदूरों के लिए सुविधाएँ

कोल इंडिया, सिंगरौली में कार्यरत सभी ठेका मजदूरों को एचपीसी वेजेस, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, आवासीय व्यवस्था, जॉब सुरक्षा, सालाना बोनस, सीएमपीएफ भुगतान जैसी मूलभूत सुविधाएँ तुरंत लागू की जाएं। संगठन ने कहा कि उत्पादन लक्ष्य बढ़ाने में ठेका मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन उनके अधिकारों की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी

कोयला खदानों में सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संगठन का आरोप है कि उत्पादन लक्ष्य पूरा करने की जल्दबाजी में प्रबंधन सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराता। इससे दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। मजदूर संघ ने सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने की माँग की।

प्रदूषण और असुरक्षित माइनिंग

संगठन ने कहा कि अंधाधुंध उत्पादन लक्ष्य के कारण खदान क्षेत्रों में प्रदूषण बढ़ रहा है और खतरनाक परिस्थितियों में खनन कार्य कराया जा रहा है। इसका खामियाजा आसपास रहने वाले लोग भुगत रहे हैं, जो प्रदूषणजनित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। संगठन ने मंत्रालय से माँग की कि वार्षिक उत्पादन लक्ष्य तय करने से पहले विशेषज्ञों द्वारा सर्वेक्षण करवा कर जनशक्ति और उपकरणों की उपलब्धता का आकलन किया जाए।

सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याएँ

सीएमपीएफ संस्थान पर भी संगठन ने गंभीर आरोप लगाए। कहा गया कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों को पीएफ, पेंशन और अन्य भुगतानों के लिए महीनों कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। भुगतान में देरी और न्यूनतम पेंशन न मिलने से सेवानिवृत्त कर्मी परेशान हैं। संगठन ने माँग की कि सेवानिवृत्त कर्मियों को सभी भुगतान सेवानिवृत्ति के दिन ही कर दिए जाएं और न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये प्रति माह सुनिश्चित की जाए।

संगठन ने आश्चर्य जताया कि देश के इतने बड़े पीएसयू के बावजूद कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के पास अपना मल्टी-स्पेशालिटी अस्पताल नहीं है। जबकि इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। संगठन ने सभी कंपनियों में मल्टी-स्पेशालिटी अस्पताल बनाने की माँग की।

कोल उद्योग में बढ़ती महिला कर्मियों की संख्या को देखते हुए संगठन ने कार्यस्थल पर प्रसाधन गृह, क्रेच रूम, पेयजल और सुरक्षा की सुविधाएँ उपलब्ध कराने की माँग की। साथ ही भूमि अधिग्रहण नीति को पूरे कोल इंडिया में समान और सरल बनाने की अपील की।

संगठन ने स्पष्ट कहा कि एमडीओ, 100% आउटसोर्सिंग और प्रॉफिट शेयरिंग जैसी नीतियाँ उद्योग के निजीकरण को बढ़ावा दे रही हैं। इस पर तुरंत रोक लगाने की माँग की गई।

समितियों की बैठकें नियमित करने की माँग

कोयला उद्योग में औद्योगिक संबंधों के लिए बनाई गई एपीएक्स जेसीसी, जेसीसी, वेलफेयर और सेफ्टी समितियों की बैठकें नियमित नहीं हो रही हैं। संगठन ने कहा कि इन बैठकों के जरिए लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित किया जाए।

संगठन का चेतावनी भरा रुख

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने स्पष्ट कर दिया कि यदि प्रबंधन ने समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन का कहना है कि यह केवल मजदूरों का नहीं बल्कि पूरे कोयला उद्योग और उससे जुड़ी जनता का भविष्य का सवाल है।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भ्रष्टाचार के आरोपों में मऊगंज सीईओ रामकुशल मिश्रा कार्यमुक्त, कलेक्टर संजय जैन ने सौंपा जिम्मा परमानंद तिवारी को
Next: सीएमएचओ ऑफीस से कुछ दुरी पर खुले में फेका गया मेडिकल वेस्ट, ज़िम्मेदार अनजान 

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.