Skip to content
August 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • Uncategorized
  • गनियारी में हो रहे अवैध खनन पर खनिज विभाग ने लिया संज्ञान, मुरम मिट्टी लोड दो ट्रैक्टर जब्त
  • Uncategorized

गनियारी में हो रहे अवैध खनन पर खनिज विभाग ने लिया संज्ञान, मुरम मिट्टी लोड दो ट्रैक्टर जब्त

VIKAS KUMAR DUBEY September 9, 2025
IMG-20250909-WA0005

बैंढ़न कोतवाली में खड़ा कराई गई गाड़ियां, कानूनी कार्यवाही तेज

सिंगरौली जिले के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार चल रहे अवैध मुरम मिट्टी खनन के खेल पर आखिरकार खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से हो रही मीडिया रिपोर्टिंग और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए रविवार को दबिश दी। इस दौरान मौके से मुरम मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने किया। उनकी टीम ने गनियारी क्षेत्र में छापा मारकर ट्रैक्टरों को पकड़ लिया और जब्ती के बाद वाहनों को सीधे बैंढ़न कोतवाली थाना में खड़ा करा दिया गया। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इन वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

लगातार मिल रही थी शिकायतें

गौरतलब है कि गनियारी क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं का नेटवर्क पिछले कई दिनों से सक्रिय था। देर रात और तड़के सुबह ट्रैक्टरों में मुरम मिट्टी भरकर शहर व ग्रामीण इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। इस दौरान न तो प्रशासनिक अनुमति ली गई थी और न ही सरकार को राजस्व का भुगतान किया जा रहा था। इस कारण शासन को आर्थिक नुकसान हो रहा था, वहीं स्थानीय पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

 

मीडिया की भूमिका बनी अहम

लगातार हो रही अवैध खनन गतिविधियों को लेकर स्थानीय मीडिया संस्थानों ने कई बार खबरें प्रकाशित कीं। इन खबरों के बाद न केवल जनचर्चा तेज हुई बल्कि खनिज विभाग पर भी दबाव बढ़ा। परिणामस्वरूप विभाग ने तत्काल कदम उठाते हुए मौके पर कार्रवाई की और ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।

 

अवैध खनन से खतरे

जानकार बताते हैं कि बिना अनुमति और वैज्ञानिक तरीके से किए जा रहे मुरम खनन से न केवल भूमि की गुणवत्ता प्रभावित होती है बल्कि भू-क्षरण, जलस्तर में गिरावट और पर्यावरणीय संतुलन पर भी गंभीर असर पड़ता है। इसके अलावा अवैध खनन से सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान होता है।

 

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

खनिज विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में कहीं भी अवैध खनन की शिकायत मिलते ही तत्काल मौके पर दबिश दी जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास ऐसी कोई गतिविधि चल रही हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

 

अधिकारी का बयान

कार्रवाई के बाद खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया ने “गनियारी क्षेत्र में अवैध रूप से मुरम मिट्टी खनन किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। आज की कार्यवाही के दौरान दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। इन्हें बैंढ़न कोतवाली थाना में खड़ा कराया गया है। अब इन वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।”

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी मनीष खत्री ने सुनी फरियादियों की समस्याएँ
Next: पिकअप वाहन मे निर्दयता पूर्वक 04 नग भैंसो को भरकर ले जाने वाला वाहन जप्त

ख़बरें और भी

file_00000000059c7207ab22020ffe632c79
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना
  • हास्पिटल

गर्भ में शिशु की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई: डीएम के निर्देश पर महिला चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

sadikapavitra July 11, 2026 0
file_00000000201c71fa9d6e9e6a92366531
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पोषाहार’ से ‘निरीक्षण’ तक सवाल ही सवाल: उरुवा बाल विकास परियोजना में आरोपों से मचा प्रशासनिक हड़कंप

sadikapavitra June 27, 2026 0
IMG-20260531-WA1131
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • सूचना

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

sadikapavitra June 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.