
श्राद्ध कर्म की परंपरा में विशेष स्थान: जिनका कोई वंशज नहीं होता वे यहाँ जीते जी पिंडदान कर जाते हैं। वहीं गृहस्थ जीवन त्याग चुके वैरागी भी इस स्थान पर पिंडदान करने पहुँचते हैं।
सनातन परंपरा में श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व है। पितरों की आत्मा की शांति हेतु संतानें पिंडदान करती हैं। लेकिन जिनके श्राद्ध करने के लिए कोई संतान नहीं होती, वे स्वयं जीते-जी पवित्र स्थान पर जाकर पिंडदान कर देते हैं। इसी तरह गृहस्थ जीवन त्यागकर वैराग्य धारण करने वाले साधक भी यहाँ आकर पिंडदान कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं। ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री का कहना है कि इस प्रकार का पिंडदान आत्मिक शांति व मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। साथ ही उन्होंने आज के राशिफल में बारह राशियों के लिए शुभ-अशुभ संकेत बताए हैं_ ।
—
🔯 आज का राशिफल 🔯
मेष ♈ यात्रा, नौकरी और निवेश अनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम वापस मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद से बचें। आकस्मिक लाभ मिलेगा। परिश्रम का शुभ परिणाम आएगा। क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें।
वृष ♉ परीक्षा में सफलता मिलेगी। नए वस्त्र व आभूषण मिलेंगे। यात्रा और व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। खर्च नियंत्रित रखें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक कष्ट का अंत संभव।
मिथुन ♊ शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से नुकसान। खर्च बढ़ेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शुभचिंतक से भेंट हर्षदायी होगी। संतान संबंधी समस्या का हल मिलेगा। लापरवाही न करें।
कर्क ♋ बेरोजगारी दूर होगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव। आय बढ़ेगी। उत्साहपूर्ण विचार मन को प्रसन्न करेंगे। मकान-जमीन के कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ संभव। व्यापार में प्रगति।
सिंह ♌ मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। दूर के संपर्क से फायदा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी। व्यर्थ संदेह न करें।
कन्या ♍ रचनात्मक कार्य सफल होंगे। बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। नए कार्यों से जुड़ने का योग। पारिवारिक जीवन थोड़ा असुखद रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी।
तुला ♎ कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा और निवेश लाभकारी। रुका धन पाने का प्रयास करें। कार्य विस्तार होगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दांपत्य जीवन सुखमय। विलासिता की ओर रुझान बढ़ेगा।
वृश्चिक ♏ किसी बुरी खबर की संभावना। विवाद बढ़ सकता है। भागदौड़ रहेगी। आय घटेगी। प्रतिस्पर्धा में जुड़ने से फायदा। राज्य पक्ष से लाभ। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख मिलेगा।
धनु ♐ चोट, चोरी और विवाद से सावधान। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। प्रयास अधिक करने पर भी सफलता संदिग्ध। कार्य में देरी होगी। आर्थिक नुकसान संभव। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।
मकर ♑ जीवनसाथी से सहयोग। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक लाभ होगा। पिता से व्यापारिक मदद संभव। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।
कुंभ ♒ कार्यस्थल में परिवर्तन से लाभ। नई योजनाएँ सफल होंगी। अनुबंध होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। संतान के व्यवहार से सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मीन ♓ उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति होगी। बुद्धिमत्ता से कठिन कार्य आसान होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। रुका
पैसा मिलेगा। मेहमानों का आगमन होगा। खर्च भी बढ़ेगा।