Skip to content
May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • रिटायरमेंट की नोटिस नहीं मिलने से महिला करती रही ड्यूटी, नहीं मिला वेतन तब हुई जानकारी
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

रिटायरमेंट की नोटिस नहीं मिलने से महिला करती रही ड्यूटी, नहीं मिला वेतन तब हुई जानकारी

VIKAS KUMAR DUBEY September 4, 2025
IMG-20250904-WA0134

रिटायरमेंट की नोटिस नहीं मिलने से महिला करती रही ड्यूटी, नहीं मिला वेतन तब हुई जानकारी

सिंगरौली में विभागीय लापरवाही का मामला, रिटायरमेंट के 5 महीने बाद भी करती रही ड्यूटी

सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रिटायरमेंट के बाद 5 महीने तक काम करती रही. जब वह बैंक गई तो पता चला कि उसका वेतन नहीं आ रहा है. विभाग से इसकी जानकारी मांगने पर पता चला कि वह 5 महिने पूर्व ही रिटायर हो चुकी है बिना कोई नोटिस रिटायर होने की बात सुन महिला को बहुत बड़ा झटका लगा। अब वह न्याय के लिए अपने पति के साथ दर-दर भटक रही है। इस पर जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मार्च में ही पूरा हो गया था कार्यकाल

दरअसल, सरई तहसील क्षेत्र के गोंडबहरा गांव निवासी 62 वर्षीय चंद्रवसिया यादव की महिला विकास विभाग में 1991 में नियुक्ति हुई थी। उनका कार्यकाल मार्च 2025 में पूरा हो गया और वे रिटायर हो गईं लेकिन इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई, जिससे उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। इसके कारण रिटायरमेंट अवधि के बाद 5 माह बीत गया और चंद्रवसिया यादव अगस्त तक काम करती रहीं. जब वह बैंक गईं तो बताया गया कि उनका वेतन नहीं आया है जिससे परेशान होकर चंद्रवसिया यादव विभाग के कार्यालय पहुंचीं. यहां वे तब हैरान रह गईं जब उन्हें पता चला कि 5 माह पूर्व ही उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है।

 

बैक डेट में रिटायरमेंट लेटर जारी करने का आरोप

5 माह पहले कार्यकाल पूरा हो जाने की बात सुनने के बाद चंद्रवसिया यादव को बहुत बड़ा झटका लगा. उन्होंने बताया कि 5 महीने तक उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला, जिससे वह काम करती रहीं. नोटिस नहीं मिलने के कारण वह 28 अगस्त तंक अपनी ड्यूटी कर रही थीं. जब ये मामला हाइलाइट हुआ तो सेवानिवृति का लेटर जारी कर दिया गया, जिसमें पत्र जारी करने की तारीख 22 मई 2025 डाल दी गई. इस पर आरोप लगाया जा रहा है कि जल्दबाजी में बैक डेट में रिटायरमेंट लेटर जारी किया गया और 28 अगस्त को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सौंप दिया गया।

जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

जारी किए गए लेटर पर यह भी सवाल किया जा रहा है कि जब महिला का रिटायरमेंट मार्च में ही होना था, तो जारी किए गए रिटायरमेंट लेटर में 22 मई क्यों लिखा गया है. यानी की रिटायरमेंट के 2 महीने बाद की तारीख लेटर पर क्यों डाली गई? फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद महिला बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने कहा, “इसकी जांच की जाएगी. जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।

ज्यादा किए गए काम के लिए वेतन की मांग

विभाग से कोई सूचना नहीं मिलने पर रिटायरमेंट के 5 माह बाद 28 अगस्त 2025 तक चंद्रवसिया सेवा देती रहीं. अब वह अपने पति वंशपति यादव के साथ दर-दर भटक रही है और न्याय के लिए गुहार लगा रही है. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंद्रवसिया यादव ने कहा, “5 माह तक विभाग ने कोई सूचना नहीं दी और मैं लगातार अपना काम करती रही. अब तक जितने दिन काम किया है, उसका पूरा वेतन दिया जाए. इसके साथ-साथ विभाग के द्वारा रिटायरमेंट के तौर पर एक एकमुश्त दिए जाने वाले अनुदान राशि भी जल्द दी जाए. इसके साथ लापरवाह अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शारदा नदी का कहर: लखीमपुर खीरी में डूबे गाँव – मदद के इंतज़ार में तड़पते बाढ़ पीड़ित
Next: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.